return to news
  1. Q4 Results: आज ICICI Prudential AMC समेत सात कंपनियां जारी करेंगी कमाई का ब्योरा, शेयरों में दिखेगा एक्शन

मार्केट न्यूज़

Q4 Results: आज ICICI Prudential AMC समेत सात कंपनियां जारी करेंगी कमाई का ब्योरा, शेयरों में दिखेगा एक्शन

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 13, 2026, 08:58 IST

सारांश

Q4 Results: आज आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल एएमसी समेत कुल सात कंपनियां अपनी कमाई का ब्योरा देने वाली हैं। एक नजर डालते हैं कि कौन-कौन सी कंपनियां आज फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी?

शेयर सूची

ICICIAMC
--
SWARAJENG
--
Q4 रिजल्ट्स

आज कौन-कौन सी कंपनियों के चौथे तिमाही के नतीजे आने हैं?

Q4 Results: आज यानी कि 13 अप्रैल को कुल सात कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर यानी जनवरी से मार्च क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित करने जा रही हैं। इन सात कंपनियों में आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल आईएमसी, स्वराज इंजन्स इंडबैंक हाउसिंग और कॉन्टिनेंटल कंट्रोल्स जैसे नाम शामिल हैं। 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर 2025-26 खत्म हो गया और आखिरी क्वार्टर में कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा, इसकी रिपोर्ट अब कंपनियां Q4 रिजल्ट्स में दे रही हैं। पिछले सप्ताह आईटी सेक्टर की टॉप कंपनी टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किए थे और इसके साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज कौन-कौन सी कंपनियां अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी?

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी

जस्ट डायल

स्वराज इंजन्स

इनोवेशन

पेरिन एंटरप्राइजेज

इंडबैंक हाउंसिंग

कॉन्टिनेंटल कंट्रोल्स

इन सात कंपनियों में से आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल एएमसी और स्वराज इंजन्स Q4 रिजल्ट्स के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती हैं।

इस सप्ताह कौन-कौन सी कंपनियां जारी करेंगी नतीजे?

इस सप्ताह कई कंपनियां 31 मार्च, 2026 को खत्म हुए क्वार्टर के अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी। इनमें भारत का अग्रणी प्राइवेट सेक्टर की ऋणदाता एचडीएफसी बैंक, इनफॉर्मेशन टेक्नॉलिजी और कंसल्टिंग कंपनी विप्रो, अग्रणी प्राइवेट सेक्टर का बैंक आईसीआईसीआई बैंक, ऋण समाधान प्रदाता एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और वैश्विक उद्यम डिजिटल और क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन विशेषज्ञ मास्टेक शामिल हैं।

आज जिन सात कंपनियों के वित्तीय नतीजे घोषित किए जाने हैं, उनके शेयरों में भी कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। ICICI Prudential AMC के शेयर शुक्रवार को 4.58% यानी कि करीब 149 रुपये उछलकर 3,400 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे। वहीं स्वराज इंजन्स के शेयरों में भी शुक्रवार को खरीददारी देखने को मिली थी। शुक्रवार को स्वराज इंजन्स के शेयर 3.47% यानी कि 132.10 रुपये चढ़कर 3,936.50 रुपये पर बंद हुए थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख