return to news
  1. Fractal Industries के शेयर BSE SME पर हुए लिस्ट, इन्वेस्टरों को हुआ एक शेयर पर हुआ कितना फायदा?

मार्केट न्यूज़

Fractal Industries के शेयर BSE SME पर हुए लिस्ट, इन्वेस्टरों को हुआ एक शेयर पर हुआ कितना फायदा?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 09:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट हो गए हैं। लिस्टिंग में निवेशकों को फायदा मिला है। 6% प्रीमियम के साथ फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट हुए हैं।

एसएमई आईपीओ

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ की लिस्टिंग आज

Fractal Industries के शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज SME पर लिस्ट हो गए हैं। लिस्टिंग में निवेशकों को फायदा मिला है। 6.02% प्रीमियम यानी कि प्रति शेयर 13 रुपये के फायदे के साथ फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज के शेयर लिस्ट हुए हैं। 216 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज के शेयर 229 रुपये पर लिस्ट हुए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
Fractal Industries IPO की डीटेल्स

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 49 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 49 करोड़ रुपये के .23 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16 फरवरी को खुला था, जबकि बोली लगाने की लास्ट डेट 18 फरवरी थी। शेयरों का अलॉटमेंट 20 फरवरी को फाइनलाइज कर दिया गया था। इसके शेयर बीएसई एसएमई पर लिस्ट हो गए हैं। फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ का प्राइस बैंड 216 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आवेदन के लिए लॉट साइज 600 रखा गया था। व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) द्वारा जरूरी न्यूनतम निवेश राशि 2,59,200 रुपये (1,200 शेयर) थी (ऊपरी मूल्य के आधार पर)। वहीं एचएनआई में निवेश के लिए न्यूनतम लॉट साइज 3 लॉट (1,800 शेयर) था, जिसकी कुल वैल्यू 3,88,800 रुपये थी।

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 5.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 18 फरवरी, 2026 शाम 6:54:02 बजे (तीसरा दिन) तक रिटेल इन्वेस्टरों की कैटेगरी में इस पब्लिक इश्यू को 4.09 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) में 5.95 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 7.91 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज एक फुल-सर्विस गारमेंट मैनुफैक्चरिंग और सप्लाई चेन कंपनी है। कंपनी गारमेंट का डिजाइन, सोर्सिंग और मैनुफैक्चरिंग करती है, और Myntra, Ajio और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को फुल वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देती है। कंपनी पूरे भारत में काम करती है और ऑनलाइन मार्केटप्लेस के लिए तेजी से बिकने वाले, हाइ क्वॉलिटी वाले गारमेंट्स के प्रोडक्शन पर फोकस करती है। यह प्रोडक्शन और ऑर्डर मैनेजमेंट, इन्वेंट्री और रिटर्न हैंडलिंग, एकीकृत लॉजिस्टिक्स, डेटा एनालिटिक्स, मल्टी-चैनल बिक्री सहायता और ऑर्डर विसंगति पहचान जैसी सहायक सर्विसेज भी देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख