return to news
  1. Eicher Motors Share Price: मुनाफे की 'बुलेट' पर सवार होते ही 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा शेयर, तिमाही नतीजे रहे दमदार

मार्केट न्यूज़

Eicher Motors Share Price: मुनाफे की 'बुलेट' पर सवार होते ही 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा शेयर, तिमाही नतीजे रहे दमदार

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड February 11, 2026, 11:42 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आइशर मोटर्स ने मुनाफे में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने तमिलनाडु के चय्यार प्लांट में 958 करोड़ रुपये के निवेश के साथ उत्पादन क्षमता बढ़ाने का भी ऐलान किया है। इस खबर के बाद बाजार खुलते ही शेयरों में भारी खरीदारी देखी गई और ट्रेडिंग वॉल्यूम भी सामान्य से तीन गुना बढ़ गया।

शेयर सूची

eicher-motors-share-price-surge-royal

आइशर मोटर्स के शेयरों में आई इस तूफानी तेजी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

Eicher Motors Share Price: ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी आइशर मोटर्स के लिए 11 फरवरी का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आए शानदार वित्तीय नतीजों के दम पर आज कंपनी के शेयरों ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रॉयल एनफील्ड ब्रांड के तहत मोटरसाइकिल बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में 6.8 प्रतिशत तक की जोरदार तेजी देखी गई, जो 13 नवंबर 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त है। इस उछाल के साथ शेयर 7,792.50 रुपये के अपने 52 हफ्तों के नए लेवल पर पहुंच गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मुनाफे और रेवेन्यू में जबरदस्त बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में आइशर मोटर्स का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 1,421 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में ,170 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,114 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में भी मजबूती आई है और इसका एबिटा (EBITDA) 30 प्रतिशत उछलकर 1,557 करोड़ रुपये रहा है।

प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने का बड़ा मास्टरप्लान

नतीजों के साथ-साथ कंपनी के बोर्ड ने प्रोडक्शन कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए एक बड़ी निवेश योजना को हरी झंडी दे दी है। आइशर मोटर्स तमिलनाडु के चय्यार स्थित अपने प्लांट का विस्तार करने के लिए 958 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वर्तमान में कंपनी की कुल प्रोडक्शन कैपेसिटी सालाना 14.6 लाख यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 20 लाख यूनिट करने का लक्ष्य रखा गया है। यह विस्तार चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिसकी शुरुआत वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही से होगी और यह 2027-28 तक पूरा होने की उम्मीद है।

रॉयल एनफील्ड और कमर्शियल वाहनों की धूम

तिमाही के दौरान रॉयल एनफील्ड की मांग में जोरदार उछाल देखा गया। कंपनी ने कुल 3,25,773 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक हैं। केवल दोपहिया ही नहीं, बल्कि कंपनी के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट यानी वीई कमर्शियल व्हीकल्स (VECV) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वीईसीवी की बिक्री में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसका रेवेन्यू भी 21 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा कि यह निवेश भविष्य की बढ़ती मांग को पूरा करने और ऑपरेशन को अधिक कुशल बनाने के लिए किया जा रहा है।

बाजार में शेयरों की भारी खरीद-फरोख्त

शानदार नतीजों का असर ट्रेडिंग वॉल्यूम पर भी साफ दिखा। बुधवार को बाजार खुलते ही आइशर मोटर्स के शेयरों में सामान्य से तीन गुना ज्यादा ट्रेडिंग देखी गई। बीएसई और एनएसई दोनों ही प्लेटफॉर्म पर लाखों शेयरों का लेन-देन हुआ। सुबह 10 बजे के करीब आइशर मोटर्स निफ्टी-50 इंडेक्स में टॉप गेनर की सूची में शामिल था। दिलचस्प बात यह है कि जहां निफ्टी इंडेक्स में हल्की गिरावट थी, वहीं यह शेयर बाजार के विपरीत दिशा में दौड़ता नजर आया। कंपनी ने नए लेबर कोड के इंप्लिमेंटेशन के लिए 55.45 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है, जो नवंबर 2025 से प्रभावी हुए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख