return to news
  1. Divine Hira Jewellers IPO ने निवेशकों की उम्मीदों पर फेरा पानी, इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हुए शेयर

मार्केट न्यूज़

Divine Hira Jewellers IPO ने निवेशकों की उम्मीदों पर फेरा पानी, इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हुए शेयर

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 24, 2025, 11:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Divine Hira Jewellers IPO: डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ 17 मार्च से 19 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को कुल 3.93 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ को 33.6 लाख शेयरों के ऑफर के मुकाबले 1.33 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिली।

Divine Hira Jewellers IPO: डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ 17 मार्च से 19 मार्च तक बोली के लिए खुला था।

Divine Hira Jewellers IPO: डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ 17 मार्च से 19 मार्च तक बोली के लिए खुला था।

Divine Hira Jewellers IPO: डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड के शेयरों की आज 24 मार्च को स्टॉक मार्केट में फ्लैट लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 90 रुपये के भाव पर खुले। इसका इश्यू प्राइस भी प्रति शेयर 90 रुपये तय किया गया था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद इसमें अब बिकवाली दिख रही है। कंपनी के शेयर इस समय 5 फीसदी टूटकर 85.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Divine Hira Jewellers IPO कितना हुआ था सब्सक्राइब

डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ 17 मार्च से 19 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को कुल 3.93 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ को 33.6 लाख शेयरों के ऑफर के मुकाबले 1.33 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां मिली। रिटेल निवेशकों ने इसमें सबसे ज्यादा दांव लगाया और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 6.62 गुना भर गया।

इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 1.27 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में आईपीओ को केवल 56,000 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए।

Divine Hira Jewellers IPO के बारे में

डिवाइन हीरा ज्वैलर्स का आईपीओ 17 मार्च से 19 मार्च तक बोली के लिए खुला था। यह एक फिक्स्ड प्राइस वाला इश्यू था जिसका लक्ष्य कुल ₹31.84 करोड़ जुटाना था। आईपीओ के तहत 35.38 लाख फ्रेश शेयर जारी किए गए। वहीं, इसमें OFS के जरिए कोई बिक्री नहीं हुई।

Divine Hira Jewellers का बिजनेस

डिवाइन हीरा ज्वैलर्स सोने के आभूषणों, मुख्य रूप से 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी की डिजाइनिंग और मार्केटिंग के बिजनेस में है। इसके अलावा, कंपनी मुंबई में सिल्वर आर्टिकल्स, बुलियन और सिक्कों की डिजाइनिंग और मार्केटिंग का काम भी करती है। हाल ही में, इसने बेहतरीन एंटीक गोल्ड ज्वेलरी की क्यूरिंग और बिक्री का काम शुरू किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख