मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 12, 2025, 09:39 IST
सारांश
IPO Share Allotment Status: सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को किया जाएगा। इसका मतलब है कि आप 15 सितंबर से यह चेक कर सकेंगे कि आपको इन IPOs के शेयर मिले या नहीं। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 16 सितंबर से कंपनी की ओर से इसका रिफंड जारी किया जाएगा।

IPO Share Allotment: Dev Accelerator और Shringar House of Mangalsutra के शेयरों की लिस्टिंग 17 सितंबर को होगी।
Dev Accelerator और Shringar House of Mangalsutra के IPOs में आज 12 सितंबर को निवेश का आखिरी मौका है। इन दोनों ही पब्लिक इश्यू को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो दिन की बिडिंग में Shringar House of Mangalsutra के आईपीओ को अब तक 8.24 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। दूसरी तरफ, Dev Accelerator का इश्यू भी 16.08 गुना ओवरसब्सक्राइब हो चुका है।
सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को किया जाएगा। इसका मतलब है कि आप 15 सितंबर से यह चेक कर सकेंगे कि आपको इन IPOs के शेयर मिले या नहीं। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 16 सितंबर से कंपनी की ओर से इसका रिफंड जारी किया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को दोनों मेनबोर्ड IPOs के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
अगर आप इन IPOs में निवेश कर रहे हैं तो इनका शेयर अलॉटमेंट स्टेटस आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको BSE, NSE या रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाना होगा। Dev Accelerator IPO के लिए रजिस्ट्रार Kfin Tech और Shringar House of Mangalsutra IPO का रजिस्ट्रार MUFG Intime India है।
ग्रे मार्केट में Dev Accelerator और Shringar House of Mangalsutra के आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। Investorgain.com और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Dev Accelerator का इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में आज 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब 16.39 फीसदी का मुनाफा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, Shringar House of Mangalsutra का इश्यू 31 रुपये के प्रीमियम पर है, जिसका मतलब है कि निवेशकों को 18.79 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिल सकता है।
ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) किसी आईपीओ को लेकर बाजार की भावना (sentiment) का एक अनौपचारिक संकेत है। इसे स्टॉक एक्सचेंज या SEBI द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाता। Upstox न तो ग्रे मार्केट ट्रेडिंग को समर्थन देता है और न ही उसे प्रोत्साहित करता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे खुद अच्छी तरह से रिसर्च करें या किसी एक्सपर्ट से सलाह लें, और तभी कोई निवेश निर्णय लें।
Dev Accelerator का IPO 10 सितंबर को खुला है और 12 सितंबर को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 56-61 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 235 शेयरों का है। कंपनी कुल 143.35 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसके तहत 2.35 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं। इसमें OFS नहीं है।
Shringar House of Mangalsutra का आईपीओ भी आज 12 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 155-165 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू साइज 400.95 करोड़ रुपये है। इसमें 2.43 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसमें भी OFS नहीं है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs