return to news
  1. Cupid का शेयर 4 दिन में 23% क्यों उछला? यहां समझिए क्या है तेजी की वजह

मार्केट न्यूज़

Cupid का शेयर 4 दिन में 23% क्यों उछला? यहां समझिए क्या है तेजी की वजह

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 10, 2026, 14:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Cupid में तेजी की एक बड़ी वजह कंपनी का 4:1 बोनस शेयर है। सोमवार को कंपनी का एक्स-रिकॉर्ड डेट था और अब मंगलवार को जिन शेयरधारकों के पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर थे, उन्हें बोनस शेयर मिलने की उम्मीद है।

शेयर सूची

Cupid

Cupid Share: आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12525 करोड़ रुपये हो गया।

कॉन्ट्रासेप्टिव प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Cupid के शेयरों में पिछले कुछ कारोबारी दिनों से तेजी नजर आ रही है। पिछले 4 दिनों में यह स्टॉक 23 फीसदी से अधिक भाग चुका है। आज की बात करें तो यह स्टॉक BSE पर 4 फीसदी से अधिक उछलकर 95.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12525 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 105.48 रुपये और 52-वीक लो 10 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Cupid के शेयरों में क्यों बढ़ी खरीदारी

Cupid में तेजी की एक बड़ी वजह कंपनी का 4:1 बोनस शेयर है। सोमवार को कंपनी का एक्स-रिकॉर्ड डेट था और अब मंगलवार को जिन शेयरधारकों के पास रिकॉर्ड डेट तक शेयर थे, उन्हें बोनस शेयर मिलने की उम्मीद है। इसके तहत निवेशकों को हर 1 शेयर पर 4 नए शेयर मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 9 मार्च तय की गई थी।

बोनस शेयर वह अतिरिक्त शेयर होते हैं जो कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के देती है। आमतौर पर यह शेयर कंपनी अपनी कमाई से जारी करती है, ताकि निवेशकों को रिवॉर्ड दिया जा सके।

कैसे रहे Q3 नतीजे

क्यूपिड लिमिटेड ने Q3 FY26 के शानदार नतीजे जारी किए, जिसमें नेट प्रॉफिट में YoY 196% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹32.83 करोड़ हो गया। इसके अलावा कंपनी के रेवेन्यू में YoY 101% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹93.5 करोड़ हो गया। इसका EBITDA मार्जिन 35-37% रहा। इसी दौरान कंपनी के बोर्ड ने 4:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी थी।

Cupid का कारोबार

क्यूपिड लिमिटेड की स्थापना 1993 में हुई थी। यह कंपनी पुरुष और महिला कंडोम, पर्सनल लुब्रिकेंट्स, IVD किट्स और कई FMCG प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स 110 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है और WHO/UNFPA के साथ इसका लंबा करार भी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख