return to news
  1. CMPDI IPO Subscription: आपको शेयर मिले या नहीं? NSE, BSE और Kfin Tech पर ऐसे कर सकते हैं चेक

मार्केट न्यूज़

CMPDI IPO Subscription: आपको शेयर मिले या नहीं? NSE, BSE और Kfin Tech पर ऐसे कर सकते हैं चेक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 25, 2026, 15:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अगर आपने CMPDI के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां हमने अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है।

CMPDI IPO

CMPDI IPO: शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 25 मार्च को किया जाना है।

CMPDI IPO Subscription: सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) के आईपीओ को निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह इश्यू 1.05 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 25 मार्च को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 30 मार्च तय की गई है। बता दें कि यह कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने CMPDI के आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Kfin Tech की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां हमने अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके बाद Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर (https://evault.kfintech.com/ipostatus/) क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

CMPDI IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

CMPDI के IPO में निवेशकों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। यह पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो सका। इसे कुल 8,37,16,560 शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 7,97,89,500 शेयर थे। इसके चलते यह कुल 1.05 गुना भर गया।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 3.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा और कोई भी कैटेगरी पूरी तरह भर नहीं पाया। NIIs का हिस्सा 0.35 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.33 गुना, एम्प्लॉयीज का हिस्सा 0.21 गुना और शेयरहोल्डर पोर्शन 0.36 गुना भरा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख