return to news
  1. Clean Max Enviro Energy IPO का प्राइस बैंड तय, 23 फरवरी से खुलने वाला है ₹3100 का इश्यू

मार्केट न्यूज़

Clean Max Enviro Energy IPO का प्राइस बैंड तय, 23 फरवरी से खुलने वाला है ₹3100 का इश्यू

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 17, 2026, 11:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Clean Max Enviro Energy के IPO में ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 1.80 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। इन्वेस्टर्स कम से कम 14 शेयरों के लॉट के लिए और उसके बाद मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। कर्मचारियों के लिए ₹30 करोड़ तक के शेयर रिजर्व किए गए हैं।

Clean Max Enviro Energy IPO

Clean Max Enviro Energy IPO: लिस्टिंग के बाद मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹12,325 करोड़ होगा।

Clean Max Enviro Energy IPO: मुंबई की क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। इसके लिए ₹1,000-₹1,053 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। यह आईपीओ 23 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। कंपनी 20 फरवरी को एंकर इन्वेस्टर्स से फंड जुटाएगी। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए ₹3,100 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी का लिस्टिंग के बाद मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹12,325 करोड़ होगा। अगस्त 2025 में फाइल किए गए शुरुआती पेपर्स के मुताबिक कुल ऑफर साइज को पहले तय ₹5,200 करोड़ से कम कर दिया गया है। कंपनी 26 फरवरी तक IPO के शेयरों का अलॉटमेंट पूरा करेगी और 2 मार्च से Clean Max के शेयर शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Clean Max Enviro Energy IPO का स्ट्रक्चर

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के आईपीओ में ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 1.80 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। इन्वेस्टर्स कम से कम 14 शेयरों के लॉट के लिए और उसके बाद मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। कर्मचारियों के लिए ₹30 करोड़ तक के शेयर रिजर्व किए गए हैं, जिन्हें फाइनल इश्यू प्राइस पर ₹100 प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा।

OFS में प्रमोटर कुलदीप जैन, Brookfield की BGTF One Holdings DIFC, KEMPINC LLP, और निवेशक Augment India I Holdings तथा DSDG Holding APS शामिल हैं। OFS से मिलने वाला पैसा कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगा।

IPO से पहले कंपनी ने ₹1,185 करोड़ जुटाए

IPO से पहले कंपनी ने ₹1,185 करोड़ जुटाए थे। इसमें से ₹296.8 करोड़ pre-IPO placement के जरिए आए। इस राउंड में Temasek Holdings से जुड़ी Jongsong Investments और Bain Capital Advisors जैसे बड़े निवेशकों ने पैसा लगाया।

6 फरवरी को कंपनी ने Jongsong Investments को ₹1,053 प्रति शेयर की कीमत पर 28.19 लाख शेयर दिए, जिनकी कुल वैल्यू ₹296.8 करोड़ रही। उसी दिन BGTF One Holdings DIFC और KEMPINC LLP ने मिलकर 84.34 लाख शेयर बेचे, जो कंपनी की 7.94% हिस्सेदारी के बराबर हैं। इन शेयरों की कीमत करीब ₹888.1 करोड़ रही और इन्हें कई निवेशकों ने खरीदा, जिनमें Jongsong Investments और Bain Capital से जुड़ा फंड भी शामिल है।

Clean Max का बिजनेस

Clean Max का काम रिन्यूएबल एनर्जी, एनर्जी सर्विसेज और कार्बन क्रेडिट सॉल्यूशंस देना है। इसके ग्राहक डेटा सेंटर्स, AI और टेक्नोलॉजी कंपनियां, साथ ही कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूनिट्स हैं। शेयर बाजार में इसका मुकाबला ACME Solar Holdings, NTPC Green Energy और Adani Green Energy जैसी कंपनियों से है।

IPO के जरिए जो नए शेयर जारी किए जाएंगे, उनसे मिलने वाले ₹1,122.6 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने में करेगी। बचा हुआ पैसा जनरल कॉरपोरेट कामों में लगाया जाएगा। वहीं, OFS से आने वाला पैसा सीधे शेयर बेचने वालों को जाएगा। कंपनी ने 8 फरवरी को निवेशकों को बताया कि प्री-IPO से जुटाया गया पूरा पैसा सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इस IPO को बाजार में लाने की जिम्मेदारी Axis Capital, JP Morgan India, HSBC Securities and Capital Markets India, IIFL Capital Services, Nomura Financial Advisory and Securities India, BOB Capital Markets और SBI Capital Markets संभाल रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख