return to news
  1. Canara Bank की टियर 2 बॉन्ड के जरिए ₹5000 करोड़ तक जुटाने की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

मार्केट न्यूज़

Canara Bank की टियर 2 बॉन्ड के जरिए ₹5000 करोड़ तक जुटाने की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 17:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Tier 2 bonds, बैंक की रेगुलेटरी कैपिटल का हिस्सा होते हैं। Basel III नियमों के अनुसार, इनका इस्तेमाल बैंक अपनी capital adequacy यानी पूंजी की मजबूती बढ़ाने के लिए करता है। इससे बैंक को ज्यादा कर्ज (loan) देने और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

Canara Bank

Canara Bank: इस इश्यू के लिए बोली नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लगाई जाएगी।

Canara Bank ने बताया है कि वह अपने कैपिटल को मजबूत करने और आगे के कारोबार को बढ़ाने के लिए ₹5000 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रहा है। इसके लिए बैंक Basel III नियमों के तहत Tier 2 bonds जारी करेगा। बैंक के मुताबिक, यह बॉन्ड इश्यू 26 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस इश्यू के लिए बोली नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लगाई जाएगी। यानी निवेशक ऑनलाइन तरीके से इन बॉन्ड में निवेश कर सकेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है Canara Bank का पूरा प्लान

इस फंड जुटाने की योजना में दो हिस्से हैं। पहला, ₹2000 करोड़ का base issue होगा। इसके साथ ही ₹3000 करोड़ तक का ग्रीन शू ऑप्शन भी रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर निवेशकों की तरफ से ज्यादा मांग आती है, तो बैंक अतिरिक्त ₹3,000 करोड़ तक और पैसा जुटा सकता है।

Tier 2 bonds, बैंक की रेगुलेटरी कैपिटल का हिस्सा होते हैं। Basel III नियमों के अनुसार, इनका इस्तेमाल बैंक अपनी capital adequacy यानी पूंजी की मजबूती बढ़ाने के लिए करता है। इससे बैंक को ज्यादा कर्ज (loan) देने और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

Canara Bank ने 6 महीने में दिया 44% का रिटर्न

कैनरा बैंक के शेयरों में आज 0.43 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 157.11 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले 6 महीने में इसने 44 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है। यह फंडरेजिंग ऐसे समय में की जा रही है, जब बैंकों में क्रेडिट ग्रोथ यानी लोन की मांग बढ़ रही है और नियमों को लेकर भी लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में बैंक अपनी पूंजी मजबूत रखना चाहते हैं, ताकि भविष्य की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख