return to news
  1. Budget 2026: Pharma सेक्टर के स्टॉक्स पर रखें नजर, बायोफार्मा में ₹10,000 करोड़ के निवेश का ऐलान, ये है सरकार का प्लान

मार्केट न्यूज़

Budget 2026: Pharma सेक्टर के स्टॉक्स पर रखें नजर, बायोफार्मा में ₹10,000 करोड़ के निवेश का ऐलान, ये है सरकार का प्लान

विकास तिवारी

2 min read | अपडेटेड February 01, 2026, 11:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में फार्मा सेक्टर के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने अगले पांच वर्षों में बायोफार्मा सेक्टर में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। इसका मुख्य उद्देश्य देश को फार्मा सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाना है।

शेयर सूची

budget-2026-nirmala-sitharaman-biopharma

बायोफार्मा सेक्टर में भारी निवेश के जरिए भारत को वैश्विक दवा बाजार का केंद्र बनाने की तैयारी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट 2026 पेश करते हुए देश के स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टर को नई दिशा देने वाला एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बायोफार्मा सेक्टर में अगले 5 सालों के दौरान 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। यह निवेश न केवल देश की फार्मा कंपनियों की रिसर्च कैपासिटी को बढ़ाएगा, बल्कि गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जटिल दवाओं के उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर भी बनाएगा। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवा और उन्नत तकनीक सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बायोफार्मा सेक्टर को क्यों मिली इतनी अहमियत?

बायोफार्मास्यूटिकल्स या बायोलॉजिक्स ऐसी जटिल दवाएं होती हैं जिन्हें केमिकल सिंथेसिस के बजाय जीवित जीवों, कोशिकाओं या टिशूस से तैयार किया जाता है। कैंसर और ऑटोइम्यून जैसी बड़ी बीमारियों के इलाज में ये दवाएं काफी कारगर होती हैं। सरकार के इस 10,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव का उद्देश्य भारत में इन दवाओं के रिसर्च और निर्माण के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। इससे न केवल इलाज सस्ता होगा बल्कि वैश्विक बायोफार्मा के मार्केट में भारत की हिस्सेदारी भी बढ़ेगी।

इन स्टॉक्स पर दिखेगा बजट का असर

बायोफार्मा सेक्टर के लिए हुए इस बड़े ऐलान के बाद शेयर बाजार में दवा कंपनियों के शेयरों पर विशेष नजर रहेगी। इस सेक्टर के तहत बाजार में लिस्ट कंपनियों की बात करें तो उसमें सन फार्मा, बायोकॉन, डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज, सिप्ला और ल्यूपिन का नाम आता है। इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि सरकार के इस एलान के बाद निफ्टी फार्मा इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करने लगा है। सुबह जिन शेयरों में बिकवाली देखी जा रही थी, अब उसमें खरीदारी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा खरीदारी सन फार्मा, बायोकॉन और अजंता फार्मा के शेयरों में देखी गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख