return to news
  1. BSE का शेयर आज 4% तक क्यों भागा? SEBI की ओर से इस अपडेट ने निवेशकों में भरा जोश

मार्केट न्यूज़

BSE का शेयर आज 4% तक क्यों भागा? SEBI की ओर से इस अपडेट ने निवेशकों में भरा जोश

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 05, 2026, 11:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अब BSE दो नए इंडेक्स BSE Sensex Next 30 और BSE Focused Midcap Index पर डेरिवेटिव्स लॉन्च कर सकेगा। इससे BSE के डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ जाएगी। पहले BSE के पास सिर्फ दो इंडेक्स पर डेरिवेटिव्स थे, जिसमें BSE Sensex और BSE Bankex शामिल हैं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर चार हो जाएगी।

bse-share-price-jump-4-percent

BSE Focused Midcap Index BSE के मिडकैप सेगमेंट की टॉप 20 कंपनियों को ट्रैक करता है। | Image: Shutterstock

BSE Ltd के शेयरों में आज 5 मार्च को करीब 4% तक की तेजी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 3.81 फीसदी की बढ़त के साथ 2,727 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल, मार्केट रेगुलेटर SEBI ने BSE को दो नए इंडेक्स पर डेरिवेटिव्स (Index Derivatives) शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद निवेशकों में उत्साह दिखा और शेयर में तेजी आ गई। आज की तेजी के साथ BSE का मार्केट कैप बढ़कर 1,11,189.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 3,227 रुपये और 52-वीक लो 1,227.33 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE के डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ी

अब BSE दो नए इंडेक्स BSE Sensex Next 30 और BSE Focused Midcap Index पर डेरिवेटिव्स लॉन्च कर सकेगा। इससे BSE के डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट्स की संख्या बढ़ जाएगी। पहले BSE के पास सिर्फ दो इंडेक्स पर डेरिवेटिव्स थे, जिसमें BSE Sensex और BSE Bankex शामिल हैं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर चार हो जाएगी।

क्या है BSE Sensex Next 30?

BSE Sensex Next 30 इंडेक्स में उन 30 बड़ी कंपनियों को शामिल किया जाता है जो मार्केट वैल्यू के हिसाब से Sensex में शामिल टॉप 30 कंपनियों के बाद आती हैं। यानी यह इंडेक्स उन बड़ी कंपनियों को ट्रैक करता है जो आगे चलकर Sensex में शामिल हो सकती हैं। इन कंपनियों का चयन फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर किया जाता है, यानी बाजार में खुले तौर पर ट्रेड होने वाले शेयरों की वैल्यू के हिसाब से।

क्या है BSE Focused Midcap Index?

वहीं BSE Focused Midcap Index BSE के मिडकैप सेगमेंट की टॉप 20 कंपनियों को ट्रैक करता है। इन कंपनियों का चयन भी फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर किया जाता है। इसका मतलब है कि यह इंडेक्स खास तौर पर मजबूत और बड़ी मिडकैप कंपनियों की परफॉर्मेंस को दिखाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख