मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड July 24, 2025, 09:54 IST
सारांश
Brigade Hotel Ventures IPO: ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ के लिए लॉट साइज 166 शेयरों का है और निवेशक इसके मल्टीपल में भी बोली लगा सकते हैं। रिटेल इनवेस्टर्स को इसमें कम से कम 14,110 रुपये का निवेश करना होगा। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी का प्रमोटर है।

Brigade Hotel Ventures ने IPO खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 324.7 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होगी। BSE और NSE पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 31 जुलाई तय की गई है। आईपीओ के तहत 75% शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 10% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हैं।
| प्रक्रिया | तारीख |
|---|---|
| अलॉटमेंट की संभावित तारीख | मंगलवार, 29 जुलाई 2025 |
| रिफंड की शुरुआत | मंगलवार, 29 जुलाई 2025 |
| डिमैट खाते में शेयर आने की तारीख | बुधवार, 30 जुलाई 2025 |
| लिस्टिंग की संभावित तारीख | गुरुवार, 31 जुलाई 2025 |
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| IPO की तारीख | 24 जुलाई 2025 से 28 जुलाई 2025 |
| लिस्टिंग डेट | 31 जुलाई 2025 (अनुमानित) |
| फेस वैल्यू | ₹10 प्रति शेयर |
| इश्यू प्राइस बैंड | ₹85 से ₹90 प्रति शेयर |
| लॉट साइज | 166 शेयर |
| कुल इश्यू साइज | 8,44,00,000 शेयर (कुल ₹759.60 करोड़ तक) |
| कर्मचारियों के लिए छूट | ₹3 प्रति शेयर |
| लिस्टिंग कहां होगी | BSE और NSE |
ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ के लिए लॉट साइज 166 शेयरों का है और निवेशक इसके मल्टीपल में भी बोली लगा सकते हैं। रिटेल इनवेस्टर्स को इसमें कम से कम 14,110 रुपये का निवेश करना होगा। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी का प्रमोटर है। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड इस आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
ब्रिगेड होटल वेंचर्स ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 324.7 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। SBI म्यूचुअल फंड, 360 वन एमएफ, एक्सिस एमएफ, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, बंधन एमएफ, एडलवाइस एमएफ और नुवामा एमएफ जैसे प्रमुख निवेशकों ने एंकर बुक में भाग लिया। कंपनी ने 17 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को ₹90 प्रति शेयर के भाव पर 3.6 करोड़ से अधिक शेयर आवंटित किए।
आईपीओ से होने वाली आय में से ₹468.14 करोड़ कर्ज चुकाने में और ₹107.52 करोड़ प्रमोटर ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड (BEL) से जमीन का एक हिस्सा खरीदने में इस्तेमाल किए जाएंगे। इसके अलावा, शेष राशि अधिग्रहण, रणनीतिक विकास और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करने की योजना है। इसी महीने की शुरुआत में ब्रिगेड होटल वेंचर्स ने 360 वन अल्टरनेट्स एसेट मैनेजमेंट को हिस्सेदारी बेचकर ₹126 करोड़ भी जुटाए थे।
Brigade Hotel Ventures Limited एक ऐसी कंपनी है जो भारत के प्रमुख शहरों, खासकर दक्षिण भारत में होटलों की मालिक और डेवलपर है। यह कंपनी BEL (Brigade Enterprises Limited) की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। BEL भारत की जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।
यह कंपनी दक्षिण भारत के राज्यों केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पुडुचेरी में होटल चलाती है। 31 मार्च 2025 तक पूरे भारत में कम से कम 500 होटल कमरे रखने वाले प्रमुख प्राइवेट होटल मालिकों में इसका नाम आता है।
इन होटलों में ग्राहकों को शानदार अनुभव मिलता है, जिसमें फाइन डाइनिंग और स्पेशल रेस्टोरेंट्स, मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, और इवेंट्स के लिए जगह (MICE सुविधाएं), लाउंज, स्विमिंग पूल, ओपन एरिया, स्पा और जिम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
| डिटेल | 31 मार्च 2025 | 31 मार्च 2024 | 31 मार्च 2023 |
|---|---|---|---|
| एसेट्स | 947.57 | 886.78 | 840.67 |
| रेवेन्यू | 470.68 | 404.85 | 356.41 |
| PAT | 23.66 | 31.14 | -3.09 |
| EBITDA | 166.87 | 144.61 | 113.98 |
| नेट वर्थ | 78.58 | 58.74 | 33.81 |
| कुल उधार | 617.32 | 601.19 | 632.50 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Ex-Dividend Date vs Record Date
What is the Nifty Construction Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Difference Between REITs and InvITs
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs