मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड November 04, 2025, 11:06 IST
सारांश
Bharti Airtel Share: भारती एयरटेल के वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में बेहतर मुनाफा दर्ज किया। इस दौरान कंपनी के प्रीमियम सब्सक्राइबर में बढ़ोतरी हुई है और ARPU में भी उछाल आया है। इसके अलावा, कंपनी के भारत और अफ्रीका के बिजनेस में भी तेजी देखी गई।
शेयर सूची

Bharti Airtel: भारत में एयरटेल का कस्टमर बेस 45 करोड़ तक पहुंच गया है।
टावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइड करने वाली कंपनी Indus Towers के शेयरों में भी आज 2.13 फीसदी की तेजी है और यह 390.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, बोर्ड ने प्रमोटर भारती एयरटेल को इस कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। भारती एयरटेल ने घोषणा की कि बोर्ड ने कुछ समय में इंडस टावर्स में 5% तक अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। भारती एयरटेल एक या एक से ज्यादा चरणों में इंडस टावर्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकती है।
भारती एयरटेल के वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में बेहतर मुनाफा दर्ज किया। इस दौरान कंपनी के प्रीमियम सब्सक्राइबर में बढ़ोतरी हुई है और ARPU में भी उछाल आया है। इसके अलावा, कंपनी के भारत और अफ्रीका के बिजनेस में भी तेजी देखी गई।
तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.73 फीसदी बढ़कर 52145.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 41473.3 करोड़ रुपये था। एयरटेल का ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) बढ़कर ₹256 हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹233 था।
कुल कस्टमर बेस अब 15 देशों में 62.4 करोड़ तक पहुंच गया है। कंपनी का EBITDA इस तिमाही में ₹29,919 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल 36% की बढ़ोतरी दिखाता है। EBITDA मार्जिन 57.4% रहा।
भारत में एयरटेल का कस्टमर बेस 450 मिलियन (45 करोड़) तक पहुंच गया है। देश के भीतर रेवेन्यू ₹38,690 करोड़ रहा, जो 22.6% की वार्षिक वृद्धि है। EBITDA ₹23,204 करोड़ रहा, जो 34.2% की बढ़ोतरी दर्शाता है, जबकि EBITDA मार्जिन 60% रहा। इस तिमाही में कंपनी का कैपेक्स ₹9,643 करोड़ रहा।
अफ्रीका में कंपनी का कस्टमर बेस 174 मिलियन (17.4 करोड़) रहा। स्थिर मुद्रा में (constant currency) रेवेन्यू 24.2% बढ़ा, जबकि EBITDA मार्जिन 48.8% रहा। यह साल-दर-साल 238 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि है। EBIT मार्जिन 32.3% रहा, जो 190 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा। इस खंड में तिमाही का कैपेक्स ₹1,719 करोड़ रहा।
ब्रोकरेज हाउस CLSA ने कहा कि भारती एयरटेल के दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिसका श्रेय भारत और अफ्रीका दोनों कारोबारों के मजबूत प्रदर्शन को जाता है। कंपनी के भारत मोबाइल रेवेन्यू और EBITDA में क्रमशः 3-4% तिमाही और 13-20% सालाना वृद्धि देखी गई है, जो सब्सक्राइबर अपग्रेड और डेटा उपयोग में बढ़ोतरी के कारण संभव हुई।
एयरटेल का ARPU (प्रति यूजर औसत आय) भी 10% बढ़कर ₹256 हो गया है। CLSA ने बताया कि कंपनी का H1 FY26 में फ्री कैश फ्लो ₹31,900 करोड़ रहा, जबकि लीज और कैपेक्स खर्च ₹19700 करोड़ था। कंपनी का गियरिंग रेशियो 1.2x है, जो संतुलित माना जाता है।
दूसरी ओर, Jefferies ने कहा कि एयरटेल के Q2 नतीजे लगभग सभी सेगमेंट में मजबूत रहे हैं। खासकर भारत और अफ्रीका में। Jefferies का मानना है कि आने वाले समय में सब्सक्राइबर प्रीमियमाइजेशन और बेहतर मॉनिटाइजेशन ट्रेंड्स कंपनी की आय में और तेजी ला सकते हैं। इसके चलते ब्रोकरेज ने FY26 से FY28 के लिए एयरटेल की कमाई का अनुमान 1-4% तक बढ़ा दिया है।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।