return to news
  1. Bharat Pet का ₹760 करोड़ IPO प्लान, SEBI के पास ड्राफ्ट फाइल, बिजनेस समेत पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Bharat Pet का ₹760 करोड़ IPO प्लान, SEBI के पास ड्राफ्ट फाइल, बिजनेस समेत पूरी डिटेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 26, 2026, 13:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bharat Pet के OFS में कुल 8 प्रमोटर अपने शेयर बेचेंगे, जिनमें दीपक गुप्ता, अंकुर गुप्ता और राहुल गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी IPO से पहले करीब 24 करोड़ रुपये तक का फंड प्री-IPO राउंड में भी जुटा सकती है, जो फ्रेश इश्यू का ही हिस्सा होगा।

Bharat Pet IPO

Bharat Pet IPO: इस इश्यू में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

Bharat Pet IPO: पैकेजिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी Bharat Pet ने IPO लाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने 25 मार्च को मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए हैं। इस IPO के जरिए कंपनी कुल करीब 760 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस इश्यू में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, करीब 640 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी इस हिस्से में कंपनी के प्रमोटर अपने शेयर बेचेंगे और पैसा उन्हें मिलेगा, कंपनी को नहीं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ये प्रमोटर्स बेचेंगे शेयर

Bharat Pet के OFS में कुल 8 प्रमोटर अपने शेयर बेचेंगे, जिनमें दीपक गुप्ता, अंकुर गुप्ता और राहुल गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी IPO से पहले करीब 24 करोड़ रुपये तक का फंड प्री-IPO राउंड में भी जुटा सकती है, जो फ्रेश इश्यू का ही हिस्सा होगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

IPO से मिलने वाले पैसे में से कंपनी करीब 50 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में लगाएगी, 35.8 करोड़ रुपये मशीनरी और उपकरण खरीदने में खर्च करेगी, और बाकी रकम जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल होगी।

Bharat Pet का फाइनेंशियल

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो मार्च 2025 में खत्म हुए साल में कंपनी का मुनाफा 36.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 28.2 करोड़ रुपये से 30.6% ज्यादा है। इसी दौरान कंपनी की ऑपरेशन से आय 27% बढ़कर 332.9 करोड़ रुपये हो गई, जो पहले 262.1 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा, सितंबर 2025 तक के 6 महीने में कंपनी ने 33.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया और 226.8 करोड़ रुपये की कमाई की। इस IPO को मैनेज करने के लिए Equirus Capital और Ambit को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है।

Bharat Pet का बिजनेस

Bharat Pet के चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और जम्मू में हैं। यह कंपनी PET बोतलें और जार, प्रीफॉर्म्स, मल्टी-लेयर बोतलें, कैप्स और टिन कंटेनर बनाती है। इसका मुख्य फोकस एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री पर है, लेकिन यह फूड-बेवरिज, फार्मा, पेंट, इंडस्ट्रियल केमिकल और शराब सेक्टर को भी सप्लाई करती है।

ये हैं Bharat Pet के बड़े क्लाइंट्स

Bharat Pet के बड़े क्लाइंट्स में Tata Consumer Products, Daawat (Daawat Foods), Dhanuka Agritech, PI Industries, India Pesticides, Safex Chemicals, GSP Crop Science, Alcobrew Distilleries India, Energy Beverages, Fresca Foods और Manas Agro Industries जैसे नाम शामिल हैं। यह कंपनी अपने सेक्टर में लिस्टेड कंपनियों जैसे Mold-Tek Packaging, Shaily Engineering Plastics और Time Technoplast से मुकाबला करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख