return to news
  1. Bajaj Finance Q4: 29 अप्रैल को होगी बोर्ड की बैठक, तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Bajaj Finance Q4: 29 अप्रैल को होगी बोर्ड की बैठक, तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 15:11 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bajaj Finance ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से लेकर 1 मई 2026 तक ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगी। इसका मतलब है कि कंपनी के अंदरूनी लोग और उनके करीबी लोग इस दौरान कंपनी के शेयर में ट्रेड नहीं कर सकते।

शेयर सूची

Bajaj Finance

Bajaj Finance ने Q3 FY26 में अच्छा प्रदर्शन किया था।

Bajaj Finance ने ऐलान किया है कि उसके बोर्ड की बैठक 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को होने वाली है। इस मीटिंग में कंपनी Q4 और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड रिजल्ट को मंजूरी देगी। साथ ही, बोर्ड इसी दिन यह भी तय करेगा कि शेयरधारकों को डिविडेंड दिया जाए या नहीं। इस बीच कंपनी के शेयरों में 0.44 फीसदी की तेजी है और यह 854.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance ने फाइलिंग में क्या कहा?

Bajaj Finance ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से लेकर 1 मई 2026 तक ट्रेडिंग विंडो बंद रहेगी। इसका मतलब है कि कंपनी के अंदरूनी लोग और उनके करीबी लोग इस दौरान कंपनी के शेयर में ट्रेड नहीं कर सकते।

Q3 में कैसा रहा था प्रदर्शन

Bajaj Finance ने Q3 FY26 में अच्छा प्रदर्शन किया था। कंपनी का नेट प्रॉफिट 23.6% बढ़कर ₹4,580.52 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹3,705.81 करोड़ था। कंपनी की आय भी 18.2% बढ़कर ₹15,694.74 करोड़ हो गई।

Bajaj Finance की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी लोन से कमाए गए ब्याज और जमा पर दिए गए ब्याज का अंतर बढ़कर ₹11,318 करोड़ हो गया। हालांकि, प्रॉफिट पर कुछ असर पड़ा। कंपनी की asset quality थोड़ी कमजोर हुई है। Gross NPA 1.56% हो गया, जो पिछले साल 1.41% था। हालांकि Net NPA 0.61% पर स्थिर रहा, जो एक पॉजिटिव संकेत है।

शेयर का हाल

पिछले 4 दिनों में बजाज फाइनेंस के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 9 फीसदी टूट चुका है। पिछले 6 महीने में इसके निवेशकों को करीब 16 फीसदी का नुकसान हुआ है। वहीं पिछले 1 साल में इसका प्रदर्शन फ्लैट रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख