return to news
  1. Aye Finance IPO Allotment: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, 16 तारीख को होगी बाजार में लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Aye Finance IPO Allotment: ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, 16 तारीख को होगी बाजार में लिस्टिंग

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड February 13, 2026, 08:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Aye Finance IPO Allotment Status: ऐ फाइनेंस आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। एनएसई, बीएसई और केफिनटेक पर आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, चलिए समझते हैं।

आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस

ऐ फाइनेंस का आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

ऐ फाइनेंस आईपीओ 1,010.00 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू 710 करोड़ रुपये के 5.50 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू और 300 करोड़ रुपये के 2.33 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का कॉम्बिनेशन है। ऐ फाइनेंस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन प्रोसेस 9 फरवरी को शुरू हुआ था, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 11 फरवरी थी। आज ऐ फाइनेंस के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। चलिए एक नजर डालते हैं कि कैसे आप बीएसई, एनएसई और केफिनटेक पर आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं-

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
कैसे चेक कर सकेंगे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

ऐ फाइनेंस आईपीओ की डीटेल्स

ऐ फाइनेंस आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 16 फरवरी तय की गई है। ऐ फाइनेंस आईपीओ का प्राइस बैंड 122 से 129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज 116 है। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,964 रुपये (116 शेयर) है। sNII के लिए लॉट साइज निवेश 14 लॉट (1,624 शेयर) है, जिसकी कुल वैल्यू 2,09,496 रुपये है, और bNII के लिए यह 67 लॉट (7,772 शेयर) है, जिसकी कुल वैल्यू 10,02,588 रुपये है। एक्सिस कैपिटल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

ऐ फाइनेंस का जीएमपी

investorgain.com के मुताबिक ऐ फाइनेंस आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी .35 रुपये है, अंतिम अपडेट आज सुबह 07:57 बजे किया गया। 129 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, ऐ फाइनेंस आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 129.35 रुपये (कैप प्राइस + आज का जीएमपी) है। प्रति शेयर अपेक्षित प्रॉफिट 0.27% है।

(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख