return to news
  1. आय फाइनेंस की हुई फ्लैट लिस्टिंग, अब 122 पर कर रहा ट्रेड, लिस्टिंग के बाद समझें कंपनी की पूरी स्टोरी

मार्केट न्यूज़

आय फाइनेंस की हुई फ्लैट लिस्टिंग, अब 122 पर कर रहा ट्रेड, लिस्टिंग के बाद समझें कंपनी की पूरी स्टोरी

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 16, 2026, 10:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज बाजार में आय फाइनेंस के आईपीओ की लिस्टिंग हो गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह आईपीओ फ्लैट लिस्ट हुआ है। हालांकि लिस्टिंग के बाद इसमें हल्की तेजी देखी गई, लेकिन फिर थोड़ी देर में यह 122 रुपये प्रति शेयर पर जा पहुंचा।

aye-finance-fractal-analytics-ipo-

आईपीओ मार्केट के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहने वाला है।

आज शेयर बाजार के निवेशकों के लिए काफी बड़ा दिन है। दो बड़ी कंपनियां, आय फाइनेंस लिमिटेड और फ्रैक्टल एनालिटिक्स लिमिटेड आज शेयर बाजार के अखाड़े में अपनी पहली पारी की शुरुआत कर चुकी हैं। इसमें आय फाइनेंस के निवेशकों को आज कोई फायदा लिस्टिंग पर नहीं मिला है। क्योंकि आईपीओ की 129 रुपये पर फ्लैट लिस्टिंग हुई है। लिस्टिंग के बाद स्टॉक ने 133 का हाई बनाया और अभी 10 बजकर 13 मिनट के आसपास 122 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आय फाइनेंस का बिजनेस कैसा है?

आय फाइनेंस एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी एनबीएफसी है, जो मुख्य रूप से देश के छोटे व्यापारियों और सूक्ष्म उद्योगों (MSMEs) को कर्ज देने का काम करती है। कंपनी का फोकस उन लोगों पर रहता है जिन्हें बड़े बैंक आसानी से लोन नहीं देते। बिजनेस की बात करें तो कंपनी ने पिछले कुछ सालों में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 1,505 करोड़ रुपये रहा था और इसका नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा 175 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए करीब 1,010 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

आय फाइनेंस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन और फंड का इस्तेमाल

सब्सक्रिप्शन के मामले में इस आईपीओ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। यह कुल 1.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.81 गुना, जबकि क्यूआईबी कैटेगरी में 1.62 गुना बोली लगाई गई थी। हालांकि एनआईआई हिस्सा सिर्फ 0.05 गुना ही भरा था। कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल वह अपनी पूंजी यानी कैपिटल बेस को मजबूत करने के लिए करेगी। इससे कंपनी को भविष्य में ज्यादा से ज्यादा छोटे कारोबारियों को लोन देने में मदद मिलेगी और बिजनेस का विस्तार होगा।

एआई की दुनिया का बड़ा खिलाड़ी

आज लिस्ट होने वाली दूसरी कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई और डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में काम करती है। यह कंपनी दुनिया भर की बड़ी कंपनियों को डेटा के आधार पर फैसले लेने में मदद करती है। वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो साल 2025 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 2,816 करोड़ रुपये रहा था और कंपनी ने 220 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। एआई के बढ़ते चलन के बीच इस कंपनी के बिजनेस मॉडल को काफी आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से माना जा रहा है।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ अपडेट और लक्ष्य

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ को आय फाइनेंस के मुकाबले बेहतर रिस्पॉन्स मिला था। यह आईपीओ कुल 2.81 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल हिस्सा 1.10 गुना और क्यूआईबी हिस्सा 4.41 गुना भरा था। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए करीब 2,834 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने, नए ऑफिस सेटअप करने, लैपटॉप खरीदने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में करेगी। कंपनी चाहती है कि वह एआई की रेस में खुद को सबसे आगे रखे, इसलिए वह अपनी तकनीक को और बेहतर बनाने पर काफी पैसा खर्च कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख