return to news
  1. Aurobindo Pharma Buyback: मार्केट से महंगे दाम पर अपने ही शेयर खरीदेगी कंपनी, यहां चेक करें रिकॉर्ड डेट

मार्केट न्यूज़

Aurobindo Pharma Buyback: मार्केट से महंगे दाम पर अपने ही शेयर खरीदेगी कंपनी, यहां चेक करें रिकॉर्ड डेट

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 11:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Aurobindo Pharma ने एक और अहम फैसला लिया है। उसने अपने भारत में चल रहे ब्रांडेड जेनरिक दवाइयों के बिजनेस को अपनी ही सब्सिडियरी Auropharm Ltd को ₹143.21 करोड़ में बेचने का फैसला किया है।

शेयर सूची

Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma में शेयर बायबैक के लिए 17 अप्रैल को “रिकॉर्ड डेट” रखा गया है।

Aurobindo Pharma ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है। यह शेयर बायबैक करीब ₹800 करोड़ की होगी। इसका मतलब यह है कि कंपनी बाजार से अपने ही शेयर खरीदकर शेयरों की संख्या कम करेगी। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 0.59 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 1328.10 रुपये प्रति शेयर के भाव ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 77,136.26 करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Aurobindo Pharma खरीदेगी 54 लाख से ज्यादा शेयर

Aurobindo Pharma ₹1475 प्रति शेयर के भाव पर करीब 54 लाख से ज्यादा शेयर खरीदेगी। यह कीमत पिछले बंद भाव ₹1333.70 से करीब 11.6% ज्यादा है, यानी निवेशकों को मार्केट प्राइस से ऊपर का रेट मिल रहा है, जो आमतौर पर एक पॉजिटिव संकेत माना जाता है।

कब है रिकॉर्ड डेट?

इस बायबैक में कौन-कौन निवेशक हिस्सा ले सकते हैं, इसके लिए 17 अप्रैल को “रिकॉर्ड डेट” रखा गया है। अगर आपके पास उस दिन तक कंपनी के शेयर हैं, तभी आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल होंगे। यह बायबैक टेंडर ऑफर जरिए होगा।

अब अगर शेयरहोल्डिंग की बात करें, तो कंपनी में प्रमोटर्स के पास करीब 51.82% हिस्सेदारी है। इसके अलावा म्यूचुअल फंड्स के पास 19.52%, विदेशी निवेशकों (FPI) के पास 13.94%, इंश्योरेंस कंपनियों के पास 5.5% और रिटेल इनवेस्टर्स के पास 7.93% हिस्सा है।

इसके अलावा कंपनी ने एक और अहम फैसला लिया है। उसने अपने भारत में चल रहे ब्रांडेड जेनरिक दवाइयों के बिजनेस को अपनी ही सब्सिडियरी Auropharm Ltd को ₹143.21 करोड़ में बेचने का फैसला किया है। इसका मकसद अपने घरेलू बिजनेस को तेजी से बढ़ाना है। यह डील अगले 3–4 महीनों में पूरी होने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख