return to news
  1. Asian Paints Q2 Results: नेट प्रॉफिट में 43% का बंपर उछाल, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

मार्केट न्यूज़

Asian Paints Q2 Results: नेट प्रॉफिट में 43% का बंपर उछाल, शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 12, 2025, 16:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Asian Paints का रेवेन्यू भी 6.27 फीसदी बढ़कर 8,531.27 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 8,027.54 करोड़ रुपये था। एशियन पेंट्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹4.50 का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।

शेयर सूची

Asian Paints

Asian Paints ने तिमाही नतीजों के साथ ही डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

Asian Paints Q2 Results: पेंट सेक्टर की मार्केट लीडर Asian Paints ने आज 12 नवंबर को FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 43 फीसदी बढ़कर 993.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 694.64 करोड़ रुपये था। इसके शेयरों में आज 4.46 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 2773.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 2.66 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Asian Paints का रेवेन्यू 6.27 फीसदी बढ़ा

Asian Paints के नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी के लिए डेकोरेटिव (सजावटी), ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल पेंट्स बिजनेस में मजबूत प्रदर्शन जिम्मेदार हैं। कंपनी का रेवेन्यू भी 6.27 फीसदी बढ़कर 8,531.27 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 8,027.54 करोड़ रुपये था। स्टैंडअलोन आधार पर, यानी केवल भारत में कारोबार को देखें तो बिक्री 5.8% बढ़कर ₹7,336 करोड़ रही।

Asian Paints ने किया डिविडेंड का ऐलान

एशियन पेंट्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 26 के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹4.50 का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 18 नवंबर 2025 तय की गई है। शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान गुरुवार, 27 नवंबर 2025 को या उसके बाद किया जाएगा।

डेकोरेटिव सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ

मनीकंट्रोल के मुताबिक एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “हमारे घरेलू डेकोरेटिव बिजनेस में 10.9% की वॉल्यूम ग्रोथ और 6% की वैल्यू ग्रोथ हुई है। यह वृद्धि लम्बे मानसून जैसी चुनौतियों के बावजूद हुई। हमने शहरों और गांवों दोनों में डिमांड बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर कई मार्केटिंग और ब्रांडिंग गतिविधियां कीं।” कंपनी ने कहा कि त्योहारी सीजन और बेहतर कंज्यूमर सेंटीमेंट से शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बिक्री बढ़ी।

ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल कोटिंग्स से अतिरिक्त बढ़त

सिंगल ने बताया कि ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल प्रोटेक्टिव कोटिंग्स सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन से कंपनी की कुल घरेलू कोटिंग्स बिजनेस की वैल्यू ग्रोथ 6.7% रही।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार में लगभग 10% की बढ़त

कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस में 9.9% की ग्रोथ दर्ज की गई। अगर करेंसी के उतार-चढ़ाव का असर हटाया जाए, तो अंतरराष्ट्रीय रेवेन्यू में 10.6% की बढ़त हुई। यह वृद्धि मुख्य रूप से दक्षिण एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के बाजारों से आई।

खर्च नियंत्रण और मुनाफा बढ़ाने पर जोर

अमित सिंगल ने आगे कहा कि कंपनी ने लागत घटाने और कार्यक्षमता बढ़ाने पर लगातार काम किया है, जिससे प्रॉफिट मार्जिन में सुधार हुआ है। इसके बावजूद कंपनी ने ब्रांडिंग और रिटेलिंग में निवेश बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “हालांकि बिजनेस माहौल चुनौतीपूर्ण और लगातार बदल रहा है, फिर भी हम ब्रांड को मजबूत बनाने, इनोवेशन लाने और शेयरहोल्डर्स के लिए बेहतर वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख