return to news
  1. Apollo Hospitals Shares: Q3 रिजल्ट्स में ऐसा क्या रहा कि अगले ही दिन शेयरों में दिखी ऐसी उछाल?

मार्केट न्यूज़

Apollo Hospitals Shares: Q3 रिजल्ट्स में ऐसा क्या रहा कि अगले ही दिन शेयरों में दिखी ऐसी उछाल?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड February 11, 2026, 12:34 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अपोलो हॉस्पिटल्स ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अक्टूबर-दिसंबर क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 34.91% की वृद्धि दर्ज की, जो 502.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह वृद्धि तीन व्यावसायिक सेक्टरों में मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई।

शेयर सूची

अपोलो हॉस्पिटल्स

दमदार Q3 रिजल्ट्स के बाद उछले अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर

Apollo Hospitals Share Price: अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर आज 5.83% तक उछले, दोपहर 12:20 मिनट पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 4.71% यानी कि 340 रुपये उछलकर 7,559 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे। दरअसल 10 फरवरी को कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के तीसरे क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित किए, जिसके बाद आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। अपोलो हॉस्पिटल्स ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अक्टूबर-दिसंबर क्वार्टर में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 34.91% की वृद्धि दर्ज की, जो 502.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह वृद्धि तीन व्यावसायिक सेक्टरों में मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि हॉस्पिटल चेन ने पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी पीरियड में टैक्स के बाद 372.3 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन रेवेन्यू 17.19% बढ़कर 6,477.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 5,526.9 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2026 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। रिकॉर्ड तिथि 16 फरवरी है।

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के अध्यक्ष प्रताप सी रेड्डी ने आय पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘फाइनेंशियल ईयर 2026 की तीसरी तिमाही अपोलो के एकीकृत देखभाल मॉडल की मूलभूत मजबूती और नैदानिक गहराई को दर्शाती है। हमारे पूरे नेटवर्क में, टीमें रोगी सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुभव में अनुशासित क्रियान्वयन के माध्यम से लगातार मजबूत परिणाम दे रही हैं।’

दिसंबर 2025 तक, अपोलो हॉस्पिटल्स के नेटवर्क में 8,072 कार्यरत बिस्तर थे (एएचएलएल और प्रबंधित बिस्तरों को छोड़कर)। FY26 की तीसरी तिमाही में कुल ऑक्यूपेंसी 67% रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 68% थी। हेल्थ केयर सेक्टर का समेकित राजस्व FY25 की तीसरी तिमाही में 2,785 करोड़ रुपये की तुलना में अभी दिसंबर तिमाही में 14% बढ़कर 3,183 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के डायग्नोस्टिक्स और रिटेल हेल्थकेयर डिवीजन, अपोलो हेल्थ एंड लाइफस्टाइल ने 467 करोड़ रुपये का नेट रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% की वृद्धि दर्शाता है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख