return to news
  1. वेस्ट एशिया संकट के बीच कोल इंडिया ने बनाया क्या प्लान, आज क्यों शेयरों में दिख सकती है हलचल?

मार्केट न्यूज़

वेस्ट एशिया संकट के बीच कोल इंडिया ने बनाया क्या प्लान, आज क्यों शेयरों में दिख सकती है हलचल?

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 06, 2026, 09:03 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कोल इंडिया ने इस साल फरवरी में 2.05 करोड़ टन के मुकाबले मार्च में ई-नीलामी के जरिये 3.25 करोड़ टन कोयले की पेशकश की थी। ऐसे में आज कोल इंडिया के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

शेयर सूची

COALINDIA
--
कोल इंडिया

क्यों आज कोल इंडिया के शेयरों में दिख सकती है हलचल?

पब्लिक सेक्टर की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) इस महीने ऑनलाइन नीलामी के जरिए 2.56 करोड़ टन कोयले की नीलामी का प्लान बना रही है। कोल इंडिया के इस कदम से पश्चिम एशिया संकट के बीच उद्योग को ऊर्जा आपूर्ति के झटकों को कम करने में मदद मिलेगी। पश्चिम से एलएनजी, एलपीजी और कच्चे तेल की आपूर्ति में आए व्यवधान की वजह से कोयले की मांग बढ़ गई है। साथ ही आयातित कोयला भी महंगा हो गया है। कोल इंडिया ने इस साल फरवरी में 2.05 करोड़ टन के मुकाबले मार्च में ई-नीलामी के जरिये 3.25 करोड़ टन कोयले की पेशकश की थी। ऐसे में आज कोल इंडिया के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। 2 अप्रैल को कोल इंडिया के शेयर मामूली गिरावट के साथ 449.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है Single Window Mode Agnostic, SWMA?

देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी एकल खिड़की के माध्यम से एग्नोस्टिक (Single Window Mode Agnostic, SWMA) नीलामी से कोयले की पेशकश करती है। एसडब्ल्यूएमए नीलामी एक एकीकृत और सरलीकृत नीलामी प्रक्रिया है, जो 2022 में शुरू की गई थी। इसका मकसद कई मौजूदा नीलामी के तरीकों (हाजिर, विशेष हाजिर, फॉरवर्ड) को एक ही प्लैटफॉर्म पर लाना है, जिससे सभी खरीदारों के लिए कोयला खरीदना आसान, ज्यादा पारदर्शी और बाजार आधारित हो गया है।

कोल इंडिया लिमिटेड के एसडब्ल्यूएमए नीलामी कैलेंडर के मुताबिक, कोल इंडिया की अनुषंगी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड 20 लाख टन, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड 30 लाख टन, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड 32 लाख टन, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड छह लाख टन, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड 38 लाख टन, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड 47 लाख, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड 85 लाख टन और नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड 20 हजार टन कोयले की पेशकश करने की योजना बना रही हैं।

देश में कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80%

देश के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है। कोल इंडिया ने कहा है कि बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के खरीदार अब ऑनलाइन कोयला नीलामी में सीधे शामिल हो सकते है। उन्हें बिचौलियों के पास जाने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने कहा है कि इस कदम से अधिशेष कोयला संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख