return to news
  1. Akzo Nobel India के शेयरों में ₹1640 करोड़ की ब्लॉक डील, 15% तक लुढ़क गए शेयर

मार्केट न्यूज़

Akzo Nobel India के शेयरों में ₹1640 करोड़ की ब्लॉक डील, 15% तक लुढ़क गए शेयर

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 17, 2025, 11:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

रिपोर्ट के अनुसार आज 17 दिसंबर को एक ब्लॉक डील में Akzo Nobel India के 51.9 लाख शेयरों की बिक्री की गई। यह 11.4 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ब्लॉक डील का साइज ₹1638.5 करोड़ है, जिसमें ₹3159 प्रति शेयर के भाव पर शेयर बेचे गए।

शेयर सूची

Akzo Nobel India

Akzo Nobel India: JSW Paints ने हाल ही में Akzo Nobel India में 60.7% हिस्सेदारी खरीद ली है।

Akzo Nobel India Block Deal: एक्जो नोबल इंडिया के शेयरों में आज 17 दिसंबर को 15 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 12.80 फीसदी टूटकर 3160 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के शेयरों में बड़ी ब्लॉक डील हुई है। बताया जा रहा है कि इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 9% तक हिस्सेदारी बेच सकती है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 14399.85 करोड़ रुपये पर आ गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹1638.5 करोड़ की ब्लॉक डील

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार आज 17 दिसंबर को एक ब्लॉक डील में Akzo Nobel India के 51.9 लाख शेयरों की बिक्री की गई। यह 11.4 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ब्लॉक डील का साइज ₹1638.5 करोड़ है, जिसमें ₹3159 प्रति शेयर के भाव पर शेयर बेचे गए।

JSW Paints ने खरीदी 60.7% हिस्सेदारी

कंपनी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट यह है कि JSW Paints ने हाल ही में Akzo Nobel India में 60.7% हिस्सेदारी खरीद ली है और अब वह कंपनी की प्रमोटर बन चुकी है। इस डील के बाद JSW Paints भारत की डेकोरेटिव पेंट्स इंडस्ट्री में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

Akzo Nobel India ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि इस अधिग्रहण के बाद JSW Paints के पास कंपनी के 61.2% शेयर हो गए हैं। इसी के साथ पुराने प्रमोटर्स को ‘प्रमोटर’ कैटेगरी से हटाकर ‘पब्लिक’ कैटेगरी में डाल दिया गया है।

JSW Paints, जो कि JSW Group का हिस्सा है, ने इस करीब ₹13,000 करोड़ की डील को प्रमोटर्स के पैसे, कर्ज और प्राइवेट इक्विटी फंड्स के जरिए फंड किया है। JSW Group स्टील, सीमेंट, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटो जैसे कई सेक्टर में काम करता है।

Akzo Nobel India के तिमाही नतीजे

अब बात करते हैं कंपनी के Q2 FY26 के नतीजों की। सितंबर तिमाही में Akzo Nobel India का शुद्ध मुनाफा ₹1682.8 करोड़ रहा। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से Powder Coatings बिजनेस और International Research Center की बिक्री से मिले एकमुश्त मुनाफे की वजह से हुई। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सिर्फ ₹97.9 करोड़ था।

इस तिमाही में कंपनी को ₹1874 करोड़ के exceptional items मिले, हालांकि कुछ एसेट्स पर ₹18 करोड़ से ज्यादा का इम्पेयरमेंट चार्ज भी लिया गया। वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू घटकर ₹834.9 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹982.3 करोड़ था। यानी मुनाफा तो बढ़ा, लेकिन रोजमर्रा के बिजनेस से कमाई में गिरावट देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख