return to news
  1. आज एक्शन में Adani Total Gas के शेयर, इंडस्ट्रियल कस्टमर्स के लिए घटाई कीमतें

मार्केट न्यूज़

आज एक्शन में Adani Total Gas के शेयर, इंडस्ट्रियल कस्टमर्स के लिए घटाई कीमतें

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड March 16, 2026, 09:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

अडानी ग्रुप और फ्रांस की टोटल एनर्जी के शहर गैस जॉइंट वेंचर ने कहा कि यह मूल्य संशोधन उपभोक्ताओं तक कम कीमत का फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही यह मौजूदा सप्लाई प्रतिबंधों के दौरान सिस्टम की स्थिरता बनाए रखने और गैस का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए भी है।

शेयर सूची

ATGL
--
अडानी टोटल गैस लिमिटेड

अडानी-टोटल गैस ने कुछ औद्योगिक ग्राहकों के लिए गैस की कीमत घटाई

Adani Total Gas Ltd. Shares: अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने कुछ इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को सप्लाई की जाने वाली अतिरिक्त प्राकृतिक गैस के दाम 119.90 रुपये प्रति मानक घन मीटर से घटाकर 82.95 रुपये प्रति मानक घन मीटर कर दिए हैं। यह बदलाव आज सुबह 6 बजे से लागू हो गया है। आज जब शेयर मार्केट खुला तो अडानी टोटल गैस के शेयर ग्रीन में दिखे। शेयरों में 4.07% यानी कि 23.05 रुपये की तेजी देखने को मिली, और यह 588.95 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। हालांकि यह बढ़त कुछ देर में गिर भी गई। 10 बजे से पहले अडानी टोटल गैस के शेयर 2.5% के आस-पास लुढ़कर 550 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड होते दिखे। इससे पहले शुक्रवार की बात करें तो अडानी टोटल गैस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। अडानी टोटल गैस के शेयर 6.86% यानी कि 41.70 रुपये गिरकर 565.90 रुपये पर क्लोज हुए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अडानी ग्रुप और फ्रांस की टोटल एनर्जी के शहर गैस जॉइंट वेंचर ने कहा कि यह मूल्य संशोधन उपभोक्ताओं तक कम कीमत का फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही यह मौजूदा सप्लाई प्रतिबंधों के दौरान सिस्टम की स्थिरता बनाए रखने और गैस का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए भी है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के आवागमन में व्यवधान के कारण भारत में एलएनजी आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

क्या कहा कंपनी ने?

इसके कारण कंपनी ने कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कस्टमरों से कहा था कि वे अपनी अनुबंधित गैस खपत का केवल 40% ही इस्तेमाल करें। कंपनी ने यूजर्स को जानकारी देते हुए कहा, ‘हमें आपको यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि 3 मार्च, 2026 की अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त गैस के दाम बढ़ाकर 119.90 रुपये प्रति मानक घन मीटर किए गए थे, जिसे अब घटाकर 82.95 रुपये प्रति मानक घन मीटर कर दिया गया है। यह 16 मार्च, 2026 से सुबह 6 बजे से लागू होगा।’

पहले कितना शुल्क ले रही थी कंपनी?

कंपनी ने कहा कि यह संशोधन उपभोक्ताओं को कम कीमत का लाभ देने के उद्देश्य से किया गया है। कंपनी ने मौजूदा आदेश के तहत इंडस्ट्रियल कस्टमरों को 80% सप्लाई के बारे में गैस आपूर्ति निगम से स्पष्टता भी मांगी है। पूर्व में कंपनी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कस्टमरों से 40% की सीमा के बाद बढ़ी हुई मात्रा पर 119.90 रुपये प्रति घन मीटर का शुल्क वसूल रही थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख