return to news
  1. अडानी ग्रुप AI सक्षम डेटा सेंटर डेवलप करने के लिए करेगा $100 अरब का निवेश, शेयरों में हलचल

मार्केट न्यूज़

अडानी ग्रुप AI सक्षम डेटा सेंटर डेवलप करने के लिए करेगा $100 अरब का निवेश, शेयरों में हलचल

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 17, 2026, 16:13 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

इसके बाद आज अडानी ग्रुप के अडानी ग्रीन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर जैसे शेयरों में तेजी भी देखने को मिली। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने बयान में कहा कि इस पहल से ‘सर्वर’ निर्माण, ‘क्लाउड’ प्लैटफॉर्म और सहायक उद्योगों में अतिरिक्त 150 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश होने की उम्मीद है।

शेयर सूची

ADANIPOWER
--
ADANIENSOL
--
अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप एआई सक्षम डेटा केंद्र विकसित करने के लिए करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने रिन्यूएबल एनर्जी से संचालित अत्याधुनिक एआई सक्षम डेटा केंद्रों को 2035 तक डेवलप करने के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की मंगलवार को घोषणा की। यह दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत ‘एनर्जी-कंप्यूट’ प्रतिबद्धताओं में से एक है। इसके बाद आज अडानी ग्रुप के अडानी ग्रीन, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर जैसे शेयरों में तेजी भी देखने को मिली। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने बयान में कहा कि इस पहल से ‘सर्वर’ निर्माण, ‘क्लाउड’ प्लैटफॉर्म और सहायक उद्योगों में अतिरिक्त 150 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश होने की उम्मीद है। इससे भारत में 250 अरब डॉलर का अनुमानित एआई अवसंरचना परिवेश तैयार होगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, ‘दुनिया एक ऐसी इंटेलिजेंस क्रांति में घुस रही है, जो पिछली किसी भी औद्योगिक क्रांति से कहीं अधिक गहन है। एनर्जी और कंप्यूटर के बीच सामंजस्य स्थापित करने में निपुण राष्ट्र ही आने वाले दशक को आकार देंगे।’ उन्होंने कहा कि भारत नेतृत्व करने के लिए अद्वितीय स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘अडानी ग्रुप में हम डेटा केंद्रों और ग्रीन एनर्जी में अपनी मजबूत नींव पर काम करते हुए भारत की प्रौद्योगिकी संप्रभुता पर केंद्रित पांच स्तरीय एआई ढांचे में विस्तार कर रहे हैं। एआई युग में भारत केवल उपभोक्ता नहीं रहेगा। हम इंटेलिजेंस के विनिर्माता, विकासकर्ता और निर्यातक होंगे और हमें उस भविष्य में भागीदार होने पर गर्व है।’

यह लक्ष्य अडानीकॉनेक्स के दो गीगावाट राष्ट्रीय डेटा सेंटर मंच पर आधारित है, जिसका लक्ष्य पांच गीगावाट तक पहुंचना है। डेटा सेंटर क्षमता में दोगुने से अधिक की वृद्धि विशाखापत्तनम में देश का सबसे बड़ा गीगावाट-स्तरीय एआई डेटा सेंटर परिसर स्थापित करने के लिए गूगल के साथ और हैदराबाद और पुणे में इसी तरह की सुविधाएं स्थापित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाल ही में हुए समझौतों पर आधारित है। बयान में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा गया, ‘अडानी ग्रुप समूचे भारत में बड़े पैमाने पर परिसर स्थापित करने को इच्छुक अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।’ अडानी ग्रुप हाइ-परफॉर्मेंस वाले एआई ‘वर्कलोड’ और अगली पीढ़ी के डिजिटल कॉमर्स को समर्थन देने के लिए दूसरा एआई डेटा सेंटर विकसित करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ सहयोग को भी बढ़ा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख