return to news
  1. Adani Green Energy के शेयरों में हलचल, ₹56 करोड़ की ब्लॉक डील के बारे में जानें सब

मार्केट न्यूज़

Adani Green Energy के शेयरों में हलचल, ₹56 करोड़ की ब्लॉक डील के बारे में जानें सब

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड March 25, 2026, 09:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Adani Green Energy Ltd. पिछले पांच सालों पर नजर डालें तो अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। पांच सालों में अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 24.75% यानी कि 276.20 रुपये तक लुढ़के हैं, वहीं पिछले एक साल में इनमें 10.55% यानी कि 99.05 रुपये तक की गिरावट देखी गई है।

शेयर सूची

ADANIGREEN
--
अडानी ग्रीन एनर्जी

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में क्यों हलचल?

Adani Green Energy Shares: अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज हलचल देखने को मिली है। दरअसल फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी बीएनपी पारिबास ने मंगलवार को ओपन मार्केट में मॉर्डन स्टेनली से अडानी ग्रीन एनर्जी के 6.9 लाख शेयर लगभग 56 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, ऐसे में इस डील का असर आज अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों पर दिख रहा है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर आज करीब 3% यानी कि 25 रुपये के करीब बढ़कर 864 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे हैं। बीएसई के ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक बीएनपी पारिबास ने अपनी सहयोगी कंपनी बीएनपी पारिबास फाइनेंशियल मार्केट्स के जरिए 6,90,000 शेयर करीब 808.3 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। इससे ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू 55.78 करोड़ रुपये हो गई। इस बीच, आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका स्थित मॉर्गन स्टेनली ने अपनी सहायक कंपनी मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई के जरिए इतने ही शेयर उसी कीमत पर बेचे। मंगलवार को एनएसई पर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 2.76% बढ़कर 839 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले पांच सालों पर नजर डालें तो अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। पांच सालों में अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 22.5% यानी कि करीब 251 रुपये तक लुढ़के हैं, वहीं पिछले एक साल में इनमें करीब 8% यानी कि करीब 74 रुपये तक की गिरावट देखी गई है। पिछले एक महीने में अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर करीब 11% यानी कि करीब 112.55 रुपये तक गिरे हैं। वहीं पिछले एक सप्ताह में शेयरों में करीब 2% यानी करीब करीब 15 रुपये की गिरावट आई है।

अडानी ग्रीन एनर्जी के बारे में

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की एक अहम कंपनी है। अहमदाबाद स्थित यह कंपनी अडानी ग्रुप के स्वामित्व में है। गौतम अडानी द्वारा 2015 में स्थापित, AGEL दुनिया के सबसे बड़े सोलर फोटोवोल्टिक प्लांट्स में से एक, कामुथी सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स का संचालन करती है। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निगमन 23 जनवरी, 2016 को हुआ था। अपने शुरुआती चरणों में, AGEL ने मध्य प्रदेश के लाहौरी में 20 मेगावाट की विंड एनर्जी प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए Inox Wind के साथ सहयोग किया। AGEL ने कच्छ में Inox Wind की 50 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का अधिग्रहण भी किया। 2015-2016 के दौरान, AGEL की सहायक कंपनी,अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क लिमिटेड ने राजस्थान सरकार के साथ एक जॉइंट वेंचर समझौते पर साइन किया । 2017 में, AGEL ने अडानी एंटरप्राइजेज के सभी सोलर एनर्जी पोर्टफोलियो का पूरा कंट्रोल हासिल लिया। AGEL का मौजूदा प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो 20,434 मेगावाट का है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख