return to news
  1. Indira IVF से Tempsens Instruments और Jerai Fitness तक, 8 कंपनियों को IPO के लिए SEBI से मिली मंजूरी

मार्केट न्यूज़

Indira IVF से Tempsens Instruments और Jerai Fitness तक, 8 कंपनियों को IPO के लिए SEBI से मिली मंजूरी

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 03, 2026, 10:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

देश की बड़ी फर्टिलिटी क्लिनिक चेन Indira IVF ने जुलाई में कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए SEBI में IPO के कागजात जमा किए थे। माना जा रहा है कि कंपनी का IPO करीब ₹3,500 करोड़ का हो सकता है। यह IPO पूरी तरह से Offer For Sale (OFS) होगा।

IPO

Chartered Speed, Glass Wall Systems (India), Shriram Food Industry और RKCPL को भी SEBI की हरी झंडी मिल गई है।

IPO Alert: मार्केट रेगुलेटर SEBI ने इस हफ्ते 8 कंपनियों के IPO को मंजूरी दी है। इनमें Indira IVF, Rays Of Belief, Tempsens Instruments और Jerai Fitness प्रमुख नाम हैं। इनके अलावा Chartered Speed, Glass Wall Systems (India), Shriram Food Industry और RKCPL को भी SEBI की हरी झंडी मिल गई है। SEBI से ऑब्ज़र्वेशन मिलने का मतलब है कि ये कंपनियां अब अगले एक साल के भीतर अपना IPO लॉन्च कर सकती हैं। जो कंपनियां कॉन्फिडेंशियल रूट से गई हैं, उन्हें IPO लाने के लिए 18 महीने तक का समय मिलेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Indira IVF IPO

देश की बड़ी फर्टिलिटी क्लिनिक चेन Indira IVF ने जुलाई में कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए SEBI में IPO के कागजात जमा किए थे। माना जा रहा है कि कंपनी का IPO करीब ₹3,500 करोड़ का हो सकता है। यह IPO पूरी तरह से Offer For Sale (OFS) होगा, यानी कंपनी को इसमें नया पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचेंगे। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में IPO फाइल किया था, जिसे मार्च में वापस ले लिया गया था।

Rays Of Belief IPO

Rays Of Belief, जो कि Mom’s Belief नाम की चाइल्ड डेवलपमेंट और थेरेपी संस्था चलाती है, ने अगस्त में कॉन्फिडेंशियल DRHP दाखिल किया था। यह कंपनी बच्चों के विकास और थेरेपी से जुड़े काम करती है और अब IPO की तैयारी में आगे बढ़ रही है।

Tempsens Instruments IPO

राजस्थान की Tempsens Instruments, जो थर्मल इंजीनियरिंग और स्पेशल केबल बनाती है, अपने IPO के जरिए ₹118 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी। इसके साथ ही प्रमोटर्स और अन्य शेयरधारक 1.79 करोड़ शेयर OFS के जरिए बेचेंगे। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल कैपेक्स, कर्ज चुकाने और सामान्य खर्चों में करेगी।

Jerai Fitness IPO

मुंबई की Jerai Fitness, जो जिम और फिटनेस उपकरण बनाती है, का IPO पूरी तरह से OFS आधारित होगा। इसमें करीब 43.92 लाख शेयर बेचे जाएंगे। इस IPO से कंपनी को नया पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक बाहर निकलेंगे।

Chartered Speed IPO

गुजरात की पैसेंजर ट्रांसपोर्ट कंपनी Chartered Speed अपने IPO के जरिए ₹855 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹655 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ का OFS शामिल होगा। जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल फ्लीट बढ़ाने और कर्ज घटाने के लिए किया जाएगा।

Glass Wall Systems (India) IPO

Facade solutions देने वाली Glass Wall Systems (India) अपने IPO के जरिए ₹60 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी। इसके साथ ही प्रमोटर्स और निवेशक 4.02 करोड़ शेयर OFS के तहत बेचेंगे। इसका मकसद मौजूदा निवेशकों को एग्जिट देना है।

Shriram Food Industry IPO

महाराष्ट्र की राइस एक्सपोर्टर Shriram Food Industry का IPO फ्रेश इश्यू और OFS दोनों का मिश्रण होगा। इसमें 2.12 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर्स करीब 52 लाख शेयर बेचेंगे। इससे कंपनी को विस्तार और अन्य जरूरतों के लिए पूंजी मिलेगी।

RKCPL IPO

गुरुग्राम की इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी RKCPL अपने IPO से ₹1,250 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें ₹700 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹550 करोड़ का OFS शामिल होगा। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने बिजनेस विस्तार और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख