return to news
  1. कौन हैं Priya Nair, जो बनी हैं Hindustan Unilever की पहली महिला CEO, करियर से एजुकेशन तक सबकुछ

बिजनेस न्यूज़

कौन हैं Priya Nair, जो बनी हैं Hindustan Unilever की पहली महिला CEO, करियर से एजुकेशन तक सबकुछ

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 11, 2025, 17:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Priya Nair CEO की रूप में रोहित जावा की जगह लेंगी। जावा का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो रहा है। वहीं, नायर की नियुक्ति 1 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगी। वह वर्तमान में यूनिलीवर के सबसे तेजी से बढ़ते ग्लोबल बिजनेस में से एक ब्यूटी एंड वेलबीइंग की प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

Priya Nair HUL

Priya Nair HUL की CEO और MD के रूप में नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं।

FMCG सेक्टर की मार्केट लीडर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने प्रिया नायर (Priya Nair) को अपना अगला चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया है। HUL के 92 साल के सफर में यह पहली बार है जब कंपनी ने किसी महिला को CEO बनाया है। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। यह शेयर NSE पर 4.63 फीसदी की बढ़त के साथ 2520 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रोहित जावा की जगह लेंगी प्रिया नायर

प्रिया नायर CEO की रूप में रोहित जावा की जगह लेंगी। जावा का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो रहा है। वहीं, नायर की नियुक्ति 1 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगी। वह वर्तमान में यूनिलीवर के सबसे तेजी से बढ़ते ग्लोबल बिजनेस में से एक ब्यूटी एंड वेलबीइंग की प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

इस कदम के साथ, प्रिया नायर HUL की CEO और MD के रूप में नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं। जरूरी अप्रुवल के बाद वह HUL बोर्ड में भी शामिल होंगी और यूनिलीवर लीडरशिप एक्जीक्यूटिव (ULE) की सदस्य बनी रहेंगी।

HUL में 30 साल का लंबा सफर

नायर 1995 में HUL में शामिल हुईं और उन्होंने होम केयर, ब्यूटी और पर्सनल केयर के क्षेत्र में कई लीडरशिप रोल्स में काम किया है। उन्होंने शुरुआत में Dove, Rin और Comfort जैसे प्रमुख प्रोडक्ट्स के लिए कंज्यूमर इनसाइट्स मैनेजर और ब्रांड मैनेजर के रूप में काम किया है।

इन वर्षों में उन्होंने लॉन्ड्री बिजनेस के लिए मार्केटिंग का नेतृत्व किया और आगे चलकर ओरल केयर, डिओडोरेंट्स और कस्टमर डेवलपमेंट का मैनेजमेंट संभाला।

प्रिया नायर का करियर

प्रिया नायर ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के वेस्टर्न रीजन के लिए कस्टमर डेवलपमेंट की जनरल मैनेजर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने कंपनी में होमकेयर और फिर ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (साउथ एशिया) के लिए एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CCVP जैसे लीडरशिप रोल संभाले।

भारत में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें ग्लोबल पदों पर नियुक्त किया गया। साल 2022 में प्रिय नायर को यूनिलीवर के ब्यूटी एंड वेलबीइंग यूनिट का ग्लोबल चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बनाया गया। फिर 2023 में उन्हें इस डिवीजन का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया।

प्रिया नायर का एजुकेशन

प्रिया नायर ने सिडनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अकाउंट्स और स्टैटिस्टिक्स में बीकॉम (1987–1992) किया। इसके बाद उन्होंने सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे से मार्केटिंग में MBA (1992–1994) किया। बाद में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट का एक कोर्स भी किया।

HUL चेयरमैन का बयान

HUL के चेयरमैन नितिन परांजपे ने तारीफ करते हुए कहा, “प्रिया ने HUL और यूनिलीवर में शानदार करियर बनाया है। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत के बाजार की उनकी गहरी समझ और बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड से वे HUL को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।”

प्रिया नायर, रोहित जावा की जगह CEO और MD बनी हैं। रोहित जावा 2023 से इस पद पर थे। उनके नेतृत्व में कंपनी ने वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की और कठिन बाजार स्थितियों का सामना किया। HUL के अनुसार, रोहित जावा अब अपने निजी और पेशेवर जीवन में नए अवसरों की ओर बढ़ रहे हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख