return to news
  1. Bank Holidays in April: महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती... अप्रैल में किस दिन बैंक होंगे बंद? देखें छुट्टियों को पूरी लिस्ट यहां

बिजनेस न्यूज़

Bank Holidays in April: महावीर जयंती, अंबेडकर जयंती... अप्रैल में किस दिन बैंक होंगे बंद? देखें छुट्टियों को पूरी लिस्ट यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 09, 2025, 09:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Banks Closed in April: वित्त वर्ष 2025-26 के पहले महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 15 दिन छुट्टी रहेगी। इस महीने दो शनिवार बैंक बंद रहेंगे। इसके करीब 9 त्योहार इस महीने में पड़ने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की है और अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़े जरूरी काम करने हैं तो यहां पूरे शेड्यूल देख सकते हैं।

इस महीने दो शनिवार और चार रविवार मिलाकर अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 15 दिन बंद रहेंगे बैंक।

इस महीने दो शनिवार और चार रविवार मिलाकर अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 15 दिन बंद रहेंगे बैंक।

Bank Holidays in April: अप्रैल के साथ ही शुरुआत हो जाती है वित्त वर्ष 2025-26 की। नए वित्त वर्ष में कदम रखते हुए बैंकों में कई अहम बदलाव लागू होते हैं। अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा जरूरी काम करना है तो यह जानना जरूरी है कि इस महीने किस दिन बैंक बंद रह सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) के शेड्यूल के मुताबिक अप्रैल में 9 दिन अलग-अलग त्योहारों और दिवसों के उपलक्ष्य में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा दो शनिवार और चार रविवार को बैंक बंद होंगे।

यहां हम आपको डीटेल में बता रहे हैं अप्रैल के महीने में भारत में कौन से क्षेत्र में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड पर छुट्टी अप्रैल में दूसरे और चौथे शनिवार, यानी 12 और 26 अप्रैल को छुट्टी रहेगी। RBI के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक बंद रहेंगे।

किन त्योहारों और दिवसों पर बैंक बंद?

तारीखदिनछुट्टी का विवरणक्षेत्र
10गुरुवारमहावीर जन्मकल्याणक/ महावीर जयंतीअहमदाबाद/ आइजॉल/ बेलापुर/ बेंगलुरु/ भोपाल/ चेन्नई/ जयपुर/ कानपुर/ कोलकाता/ लखनऊ/ मुंबई/ नागपुर/ नई दिल्ली/ रायपुर/ रांची
14सोमवारडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/ विशु/ बीजू/ ब्यूसू फेस्टिवल/ महा विशुवा संक्रति/ तमिल नववर्ष/ बोहाग बीहू/ चेराइओबाअगरतला/ अहमदाबाद/ बेलापुर/ बेंगलुरु/ भुवनेश्वर/ चंडीगढ़/ चेन्नई/ देहरादून/ गंगटोक/ गुवाहाटी/ हैदराबाद-आंध्र प्रदेश/ हैदराबाद-तेलंगाना/ इंफाल/ जयपुर/ जम्मू/ कानपुर/ कोच्चि/ कोलकाता/ लखनऊ/ मुंबई/ नागपुर/ पणजी/ पटना/ रांची/ श्रीनगर/ थिरुवनंतपुरम
15मंगलवारबंगाली नववर्ष/ हिमाचल दिवस/ बोहाग बीहूअगरतला/ गुवाहाटी/ शिमला/ कोलकाता/ ईटानगर/ गुवाहाटी/ अगरतला
16बुधवारबोहाग बीहूगुवाहाटी
18शुक्रवारगुड फ्राइडेअहमदाबाद/ आइजॉल/ बेलापुर/ बेंगलुरु/ भोपाल/ भुवनेश्वर/ चेन्नई/ देहरादून/ गंगटोक/ हैदराबाद-आंध्र प्रदेश/ हैदराबाद-तेलंगाना/ इंफाल/ ईटानगर/ कानपुर/ कोच्चि/ कोहिमा/ कोलकाता/ लखनऊ/ मुंबई/ नागपुर/ नई दिल्ली/ पणजी/ पटना/ रायपुर/ रांची/ शिलॉन्ग/ थिरुवनंतपुरम
21सोमवारगरिया पूराअगरतला
29मंगलवारभगवान श्री परशुराम जयंतीशिमला
30बुधवारबसवा जयंती/ अक्षय तृतीयाबेंगलुरु

वहीं, महीने के पहले दिन यानी 1 अप्रैल को ऑइजॉल, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में बैंकों के अपने सालाना अकाउंट क्लोज करने का दिन है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।