return to news
  1. US-Iran War: ट्रंप की डेडलाइन के बीच ईरान का 10 पॉइंट का प्रपोजल, अमेरिका के सामने रखी ये शर्तें

बिजनेस न्यूज़

US-Iran War: ट्रंप की डेडलाइन के बीच ईरान का 10 पॉइंट का प्रपोजल, अमेरिका के सामने रखी ये शर्तें

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 13:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

US-Iran War: ईरान ने ट्रंप के प्रस्तावों को ठुकरा दिया है और अपना 10-पॉइंट प्लान दिया है। इस प्लान में ईरान ने युद्ध खत्म करने, Strait of Hormuz को फिर से खोलने, प्रतिबंध हटाने और युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दों पर बात रखी है।

US-Iran War

US-Iran War: ईरान चाहता है कि यह युद्ध पूरी तरह और स्थायी रूप से खत्म हो जाए।

US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही ईरान को लगातार धमकियां दे रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ ईरान भी बातों पर अड़ा हुआ है। ट्रंप की नई डेडलाइन भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह खत्म हो रही है। ट्रंप का कहना है कि अगर इस समय तक समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों और पावर प्लांट्स पर भीषण हमला कर सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप के प्रस्तावों को ठुकरा दिया है और अपना 10-पॉइंट प्लान दिया है। इस प्लान में ईरान ने युद्ध खत्म करने, Strait of Hormuz को फिर से खोलने, प्रतिबंध हटाने और युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दों पर बात रखी है। यहां हमने बताया है कि ईरान ने कौन सी शर्तें रखी है।

1. ईरान पर अब कोई हमला नहीं

Iran की पहली और सबसे बड़ी मांग है कि United States और उसके सहयोगी देश उस पर आगे कोई सैन्य हमला नहीं करेंगे। ईरान चाहता है कि उसे पूरी सुरक्षा की गारंटी मिले।

2. युद्ध हमेशा के लिए खत्म हो

ईरान सिर्फ कुछ समय का सीजफायर नहीं चाहता, बल्कि वह चाहता है कि यह युद्ध पूरी तरह और स्थायी रूप से खत्म हो जाए, ताकि दोबारा लड़ाई शुरू न हो।

3. लेबनान में हमले बंद हों

ईरान का कहना है कि Israel को लेबनान में Hezbollah पर हमले तुरंत रोकने होंगे, तभी क्षेत्र में शांति आ सकती है।

4. सभी अमेरिकी प्रतिबंध हटाए जाएं

ईरान लंबे समय से लगे आर्थिक प्रतिबंधों से परेशान है, इसलिए वह चाहता है कि United States उसके ऊपर लगे सभी सैंक्शन पूरी तरह खत्म करे।

5. उसके सहयोगियों पर भी हमला न हो

ईरान ने साफ कहा है कि उसके जो सहयोगी संगठन और देश हैं, उन पर भी किसी तरह का हमला नहीं होना चाहिए।

6. Strait of Hormuz फिर से खोला जाएगा

इसके बदले ईरान तैयार है कि वह इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोल देगा, जिससे दुनिया में तेल सप्लाई सामान्य हो सके।

7. हर जहाज से $2 मिलियन फीस

ईरान ने शर्त रखी है कि जो भी जहाज इस रास्ते से गुजरेगा, उसे करीब 2 मिलियन डॉलर की फीस देनी होगी।

8. ओमान के साथ पैसे की साझेदारी

ईरान इस कमाई को Oman के साथ बांटेगा, क्योंकि यह देश भी उसी समुद्री रास्ते के पास स्थित है।

9. सुरक्षित रास्ते के लिए नियम बनाए जाएंगे

ईरान यह भी कह रहा है कि वह जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए एक सही सिस्टम और नियम लागू करेगा, ताकि कोई खतरा न हो।

10. पैसों से इंफ्रास्ट्रक्चर फिर से बनाया जाएगा

ईरान सीधे मुआवजा नहीं मांग रहा, बल्कि जो फीस मिलेगी, उसी पैसे से वह युद्ध में खराब हुई सड़कों, इमारतों और अन्य सुविधाओं को दोबारा बनाएगा।

अगला लेख