return to news
  1. UltraTech Cement का कैपिसिटी बढ़ाने पर जोर, कैपिटल एक्सपेंडिचर में ₹10000 करोड़ खर्च करने की योजना

बिजनेस न्यूज़

UltraTech Cement का कैपिसिटी बढ़ाने पर जोर, कैपिटल एक्सपेंडिचर में ₹10000 करोड़ खर्च करने की योजना

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 28, 2025, 17:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

UltraTech Cement ने हाल ही में दक्षिण भारत स्थित इंडिया सीमेंट्स और केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया है। इसकी क्षमता में 2.63 करोड़ टन सालाना का इजाफा हुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 तक 2.88 करोड़ टन सालाना की आतंरिक क्षमता वृद्धि की भी योजना बनाई है।

UltraTech Cement

UltraTech Cement: जून तिमाही के अंत में कंपनी की कंसोलिडेटेड कैपिसिटी 19.22 करोड़ टन प्रतिवर्ष तक पहुंच गई है।

UltraTech Cement: देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग सात फीसदी ग्रोथ की उम्मीद जताई है। कंपनी ने अपनी कैपिसिटी बढ़ाने के लिए, एनर्जी और एफिशिएंसी इनिशिएटिव के लिए 10000 करोड़ रुपये तक का कैपिटल एक्सपेंडिचर आवंटित किया है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ने हाल ही में दक्षिण भारत स्थित इंडिया सीमेंट्स और केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया है। इसके साथ इसकी क्षमता में 2.63 करोड़ टन सालाना का इजाफा हुआ है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 तक 2.88 करोड़ टन सालाना की आतंरिक क्षमता वृद्धि की भी योजना बनाई है।

वित्त वर्ष 2024-25 में 75,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आंकड़ा पार करने वाली कंपनी को हायर वॉल्यूम ग्रोथ और बेहतर मार्जिन के दम पर "नेट डेट टू EBITDA रेशियो" कमी आने की उम्मीद है।

अल्ट्राटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर के सी झांवर ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि मार्च 2025 में उनका शुद्ध ऋण एवं एबिटा अनुपात 1.33 गुना हो गया था, लेकिन उन्हें तेजी से इसमें कमी आने की उम्मीद है।

कंपनी ने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास, किफायती आवास और शहरीकरण पर सरकार के लगातार फोकस करने जैसे फैक्टर्स से सीमेंट की मांग को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि जून तिमाही के अंत में कंपनी की कंसोलिडेटेड कैपिसिटी 19.22 करोड़ टन प्रतिवर्ष तक पहुंच गई है और अब इसने 20 करोड़ टन सालाना के लक्ष्य की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।