return to news
  1. कच्चे तेल की कीमतों की आग की आंच में आए दुनिया भर के शेयर मार्केट, क्या पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम?

बिजनेस न्यूज़

कच्चे तेल की कीमतों की आग की आंच में आए दुनिया भर के शेयर मार्केट, क्या पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड March 13, 2026, 09:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

investing.com के मुताबिक आज ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 100.46 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा है। शुक्रवार के मार्केट सेशन के दौरान तेल की कीमतें अधिक हैं क्योंकि निवेशक गुरुवार को ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के विश्व के नाम दिए गए संदेश को लेकर सतर्क हैं।

कच्चा तेल

आज क्यों फिर भागे कच्चे तेल के दाम? दुनिया भर के शेयर मार्केट हिले

ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध की चिंताओं के बीच कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले करीब 2 सप्ताह से यह युद्ध जारी है और फिलहाल थमता हुआ भी नजर नहीं आ रहा है। इस बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज भी तेलों और नैचुरल गैसों के टैंकरों की आवाजाही के लिए रोक रखा है, जिससे दुनिया भर में स्थिति और खराब होती जा रही है। ईरान के साथ युद्ध को लेकर चिंताओं के कारण तेल की कीमतें फिर से बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पहुंच गईं हैं और इसका असर दुनिया भर के शेयर मार्केट पर देखा जा रहा है। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) 500 गुरुवार को 1.5% गिर गया और कुछ दिन की अपेक्षाकृत शांति के बाद इसमें फिर बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.6% लुढ़क गया और नैस्डैक कंपोजिट 1.8% टूट गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारतीय शेयर मार्केट पर दिखा कैसा असर?

वहीं भारतीय शेयर मार्केट की बात करें तो जैसे ही सुबह बाजार खुला, चारों तरफ बिकवाली का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स करीब 589 पॉइंट गिरकर 75,445 के लेवल पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 180 पॉइंट की कमजोरी के साथ 23,458 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। बाजार की इस गिरावट ने निवेशकों के करोड़ों रुपये डुबो दिए हैं। हालांकि भारत पर अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

ग्लोबल मार्केट की इस गिरावट का कारण तेल बाजार रहा, जहां ‘ब्रेंट क्रूड’ के एक बैरल का दाम 101.59 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई द्वारा ग्लोबल एनर्जी संकट के मद्देनजर महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखने की बात कही। investing.com के आंकड़ों के अनुसार 12 मार्च को ट्रेडिंग सेशन के दौरान ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 96.84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर खुलने के बाद 101.85 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे तेल की कीमत भी गुरुवार को 89.34 डॉलर प्रति बैरल पर खुलने के बाद 97.99 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

क्यों आज उछला कच्चे तेल का भाव?

investing.com के मुताबिक आज ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 100.46 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा है। शुक्रवार के मार्केट सेशन के दौरान तेल की कीमतें अधिक हैं क्योंकि निवेशक गुरुवार को ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के विश्व के नाम दिए गए संदेश को लेकर सतर्क हैं। रॉयटर्स द्वारा अनुवादित एक सरकारी टीवी प्रसारण में, सर्वोच्च नेता ने कहा कि दबाव बनाने के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखा जाना चाहिए। खामेनेई ने यह भी कहा कि एरिया में अमेरिका के सभी ठिकानों को बंद कर देना चाहिए।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख