return to news
  1. 4 अरब डॉलर की डील में स्टारबक्स ने चीन के कारोबार में 60% हिस्सेदारी बेची, क्या है इसके मायने?

बिजनेस न्यूज़

4 अरब डॉलर की डील में स्टारबक्स ने चीन के कारोबार में 60% हिस्सेदारी बेची, क्या है इसके मायने?

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 04, 2025, 11:20 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

स्टारबक्स ने चीन में उसके स्टोर (सेल्स सेंटर) के ऑपरेशन के लिए चीन की निवेश कंपनी बोयू कैपिटल के साथ एक जॉइंट वेंचर की घोषणा की है। इस समझौते के तहत बोयू चीन में स्टारबक्स के रिटेल ऑपरेशन में 60% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चार अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी।

स्टारबक्स

चीन में क्या मिलेगी स्टारबक्स को राहत?

ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स ने चीन में उसके स्टोर (सेल्स सेंटर) के ऑपरेशन के लिए चीन की निवेश कंपनी बोयू कैपिटल के साथ एक जॉइंट वेंचर की घोषणा की है। इस समझौते के तहत बोयू चीन में स्टारबक्स के रिटेल ऑपरेशन में 60% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चार अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी। स्टारबक्स ने करीब 30 साल पहले चीन में एंट्री की थी। चीन में इसके 8,000 जगहों पर सेल्स सेंटर (स्टोर) हैं। अमेरिका के बाहर चीन स्टारबक्स का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। हालांकि हाल के सालों में इस कॉफी कंपनी को चीन में लकिन कॉफी जैसी सस्ती, तेजी से बढ़ती चीनी स्टार्टअप कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है। पिछले दो फाइनेंशियल ईयर में चीन में स्टारबक्स की बिक्री में गिरावट आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
क्या अब चीन में स्टारबक्स की कम होंगी मुश्किलें?

इसके परिणामस्वरूप स्टारबक्स चीन में खासकर छोटे शहरों में अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद के लिए एक साझेदार की तलाश में था। स्टारबक्स के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ब्रायन निकोल ने जुलाई में कहा था कि वे कंपनी में हिस्सेदारी के लिए करीब 20 प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रहे हैं। निकोल ने सोमवार को बयान में कहा कि बोयू, ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों को बेहतरीन अनुभव देने की स्टारबक्स की प्रतिबद्धता को समझता है। इससे स्टारबक्स को समय के साथ चीन में 20,000 स्टोर तक पहुंचने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

क्या है इस साझेदारी के मायने?

उन्होंने कहा, ‘बोयू की गहन स्थानीय समझ और विशेषज्ञता चीन में हमारी वृद्धि को गति देने में मदद करेगी खासकर जब हम छोटे शहरों और नए क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं।’ बोयू कैपिटल के साझेदार एलेक्स वोंग ने कहा कि स्टारबक्स ने लगभग तीन दशकों में चीनी उपभोक्ताओं के साथ गहरा संबंध बनाया है। वोंग ने बयान में कहा, ‘यह साझेदारी उस ब्रांड की स्थायी ताकत में हमारे साझा विश्वास और समूचे चीन में कस्टमर्स के लिए और भी अधिक इनोवेशन और लोकल रेलिवेंस लाने के मौके को दर्शाती है।’ स्टारबक्स का चीन का मुख्यालय शंघाई में ही रहेगा। 2011 में स्थापित बोयू कैपिटल के बीजिंग, शंघाई, हांगकांग और सिंगापुर में कार्यालय हैं। दोनों कंपनियों ने कहा कि उन्हें स्टारबक्स के FY 2025-26 की दूसरी तिमाही में इस सौदे को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। स्टारबक्स का नया FY 29 सितंबर से शुरू हुआ है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख