return to news
  1. Sona Comstar के चेयरमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में लंदन में निधन

बिजनेस न्यूज़

Sona Comstar के चेयरमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में लंदन में निधन

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 13, 2025, 11:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sunjay Kapur: सोना BLW Precision Forging Ltd. (Sona Comstar) ने शेयर बाजार को बताया है कि कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। कपूर कंपन के गैर-कार्यकारी निदेशक भी थे। वह ऑटोमोटिव कॉम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन (ACMA) के अध्यक्ष भी रहे थे। सोना कॉमस्टार का गठन 1995 में किया गया था।

सोना कॉम्स्टार के चेयरमैन संजय कपूर का लंदन में निधन। (तस्वीर: X, Sona Comstar)

सोना कॉम्स्टार के चेयरमैन संजय कपूर का लंदन में निधन। (तस्वीर: X, Sona Comstar)

ऑटो कॉम्पोनेंट्स बनाने वाली कंपनी Sona Comstar के चेयरमैन संजय कपूर का गुरुवार को लंदन में निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपूर को गोल्फ खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस बारे में सोना BLW Precision Forging Ltd. (Sona Comstar) ने शेयर बाजार को जानकारी दी है। कंपनी ने बताया, 'बेहद दुख के साथ, हम अपने चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक संजय कपूर के 12 जून 2025 को ब्रिटेन के इंग्लैंड में निधन होने की सूचना देते हैं।’

इसमें कहा गया, कपूर एक दूरदर्शी नेता और दयालु व्यक्ति थे, जिनके मार्गदर्शन ने Sona Comstar की सफलता को आकार दिया। सोना कॉमस्टार का गठन 1995 में किया गया था। यह एक अग्रणी मोटर वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी है। गुड़गांव स्थित कंपनी भारत, अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में विनिर्माण और ‘असेंबली’ सुविधाओं, अनुसंधान एवं विकास केंद्रों और इंजीनियरिंग क्षमता केंद्रों के साथ एक वैश्विक आपूर्तिकर्ता है।

कंपनी तेजी से बढ़ते वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार की अग्रणी आपूर्तिकर्ता भी है। कपूर ऑटोमोटिव कॉम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन (ACMA) के अध्यक्ष भी रहे थे। संजय बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी और डिवॉर्स को लेकर चर्चा में रहे थे।

निधन के कुछ ही घंटे पहले संजय ने X (पहले ट्विटर) पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे पर दुख भी व्यक्त किया था। संजय ने एयर इंडिया के विमान हादसे में जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना करते हुए पोस्ट किया था, 'अहमदाबाद से एयर इंडिया क्रैश की दुखद खबर...मेरी प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत मिले।'

Sona BLW Precision Forging की देश-विदेश में 6 उत्पादन और असेंबली फसिलिटीज हैं। इनमें से 6 भारत में हैं जबकि तीन चीन, मेक्सिको और अमेरिका में हैं। भारतीय फसिलिटीज में उत्पादन होता है जबकि विदेशी फसिलिटीज में असेंबली और फिनिशिंग होती है।

चेन्नई, चीन, मेक्सिको और अमेरिका के प्लांट्स में इल्केट्रिकल बिजनेस प्रोडक्ट्स बनते हैं जबकि बाकी पांचों भारतीय यूनिट्स में ड्राइवलाइन बिजनेस प्रोडक्ट्स तैयार होते हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।