return to news
  1. Retail Inflation: नई CPI सीरीज के तहत जनवरी में 2.75% पर खुदरा महंगाई, इस नई सीरीज में क्या है खास?

बिजनेस न्यूज़

Retail Inflation: नई CPI सीरीज के तहत जनवरी में 2.75% पर खुदरा महंगाई, इस नई सीरीज में क्या है खास?

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 17:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Retail Inflation: नई सीरीज में महंगाई को मापने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा चीजों को शामिल किया गया है। पहले 259 वस्तुएं (goods) शामिल थीं, जिन्हें बढ़ाकर 308 कर दिया गया है। वहीं सेवाओं की संख्या 40 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है।

Retail Inflation

Retail Inflation: जनवरी में खाद्य महंगाई (Food Inflation) 2.13% रही।

Retail Inflation: जनवरी महीने में खुदरा महंगाई दर नई सीपीआई (CPI) सीरीज के तहत 2.75% दर्ज की गई है। यह नई सीरीज 2024 को बेस ईयर मानकर तैयार की गई है। यह आंकड़े गुरुवार को जारी किए गए। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत आने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने इस नई सीरीज को जारी किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नई सीरीज में क्या है खास

नई सीरीज में महंगाई को मापने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा चीजों को शामिल किया गया है। पहले 259 वस्तुएं (goods) शामिल थीं, जिन्हें बढ़ाकर 308 कर दिया गया है। वहीं सेवाओं की संख्या 40 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। इसका मकसद कीमतों की स्थिति की ज्यादा सही और व्यापक तस्वीर पेश करना है।

फूड इनफ्लेशन 2.13% पर

जनवरी में खाद्य महंगाई (Food Inflation) 2.13% रही। यानी खाने-पीने की चीजों की कीमतों में औसतन इतनी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नई सीरीज में कुछ अहम बदलाव भी किए गए हैं। इसमें ग्रामीण इलाकों का घर का किराया, ऑनलाइन मीडिया सेवाएं और ईंधन जैसे CNG और PNG को शामिल किया गया है।

डिजिटल और सरकारी (administrative) स्रोतों से मिलने वाले आंकड़ों को बेहतर तरीके से शामिल करने के लिए अब टेलीफोन चार्ज, रेल किराया, हवाई किराया, ईंधन, डाक शुल्क और ऑनलाइन मीडिया व स्ट्रीमिंग सेवाओं (OTT सब्सक्रिप्शन) को भी नई सीरीज में जोड़ा गया है। पुरानी सीरीज, जिसका बेस ईयर 2012 था के मुताबिक जनवरी 2025 में खुदरा महंगाई 4.26% थी, जबकि दिसंबर में यह 1.33% दर्ज की गई थी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख