return to news
  1. मुकेश अंबानी को 5वें साल कोई सैलरी नहीं, अनंत, आकाश और ईशा को मिलता है कितना वेतन?

बिजनेस न्यूज़

मुकेश अंबानी को 5वें साल कोई सैलरी नहीं, अनंत, आकाश और ईशा को मिलता है कितना वेतन?

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 07, 2025, 15:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर टेलिकॉम और रिटेल सेक्टर तक फैला हुआ है। अंबानी (68) ने फाइनेंशियल ईयर 2008-09 से 2019-20 तक अपनी सालाना सैलरी को 15 करोड़ रुपये तक सीमित रखा था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने अपने ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार 5वें साल कोई सैलरी नहीं ली और डिविडेंड उनकी इनकम का मुख्य स्रोत बना हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर टेलिकॉम और रिटेल सेक्टर तक फैला हुआ है। अंबानी (68) ने फाइनेंशियल ईयर 2008-09 से 2019-20 तक अपनी सालाना सैलरी को 15 करोड़ रुपये तक सीमित रखा था। उन्होंने कोविड-19 महामारी के बाद फाइनेंशियल ईयर 2020-21 से तब तक अपनी सैलरी छोड़ने का फैसला लिया, जब तक कि कंपनी और उसके सभी कारोबार पूरी तरह से अपनी आय क्षमता पर वापस नहीं आ जाते।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार 2024-25 में उन्हें सैलरी, अलाउंस और रिटायरमेंट बेनिफिट के रूप में कोई पैसा नहीं मिला। दुनिया के 18वें सबसे अमीर व्यक्ति, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर है, के लिए डिविडेंड इनकम ही आमदनी का स्रोत है। रिलायंस में उनके सीधे 1.61 करोड़ शेयर हैं। कंपनी द्वारा FY25 के लिए घोषित 5.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड के आधार पर उन्हें 8.85 करोड़ रुपये की डिविडेंड इनकम मिलती है। जिन प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों पर अंबानी का कंट्रोल है, उनमें उनके पास 664.5 करोड़ शेयर या 50.07% शेयर हैं, जो 3,655 करोड़ रुपये की डिविडेंड इनकम देते हैं।

अंबानी फैमिली में किसे मिलती है कितनी सैलरी?

अंबानी के चचेरे भाई निखिल और हितल मेसवानी की सैलरी 2023-24 में क्रम से 25.31 करोड़ रुपये और 25.42 करोड़ रुपये थी, जो 2024-25 में थोड़ा कम होकर 25 करोड़ रुपये रह गई। कार्यकारी निदेशक पी एम एस प्रसाद की सैलरी 2024-25 में बढ़कर 19.96 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले साल 17.93 करोड़ रुपये थी। अंबानी के तीन बच्चे - ईशा, आकाश और अनंत, जिन्हें अक्टूबर, 2023 में शून्य वेतन पर बोर्ड में नियुक्त किया गया था, उनमें से प्रत्येक को ‘सिटिंग फीस’ के रूप में छह लाख रुपये और कमीशन के रूप में 2.27 लाख रुपये मिले। अंबानी के बच्चों में सबसे छोटे अनंत को रिलायंस बोर्ड में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है और मौजूदा FY से उन्हें 10 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये के बीच सैलरी मिलेगी।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख