return to news
  1. RBI MPC: गवर्नर संजय मल्होत्रा कब और कितने बजे सुनाएंगे ब्याज दरों पर फैसला? कहां देख सकेंगे लाइव?

बिजनेस न्यूज़

RBI MPC: गवर्नर संजय मल्होत्रा कब और कितने बजे सुनाएंगे ब्याज दरों पर फैसला? कहां देख सकेंगे लाइव?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 29, 2025, 13:43 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

RBI MPC Meeting: अगस्त 2025 की समीक्षा में RBI की MPC ने रेपो रेट को 5.50% पर स्थिर रखा था और न्यूट्रल आउटलुक जारी किया था। यह फैसला अमेरिका के नए टैरिफ लागू होने से ठीक पहले आया था, जिसमें शुल्क 50% तक दोगुना कर दिया गया।

RBI MPC

RBI MPC: कई एक्सपर्ट्स ने रेपो रेट में इस बार कोई बदलाव नहीं किए जाने की उम्मीद जताई।

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक आज 29 सितंबर से शुरू हो गई है। यह बैठक 3 दिन तक चलेगी, जिसके बाद 1 अक्टूबर को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा इसके नतीजे घोषित करेंगे। इस बार RBI MPC के नतीजों को लेकर एक्सपर्ट्स के बीच मतभेद है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्टडी में कहा गया है कि RBI रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। दूसरी तरफ कई एक्सपर्ट्स ने रेपो रेट में इस बार कोई बदलाव नहीं किए जाने की उम्मीद जताई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पिछली बैठकों में क्या हुआ था?

अगस्त 2025 की समीक्षा में RBI की MPC ने रेपो रेट को 5.50% पर स्थिर रखा था और न्यूट्रल आउटलुक जारी किया था। यह फैसला अमेरिका के नए टैरिफ लागू होने से ठीक पहले आया था, जिसमें शुल्क 50% तक दोगुना कर दिया गया। तब RBI ने कहा था कि अच्छा मॉनसून, महंगाई में कमी, बेहतर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और अनुकूल वित्तीय माहौल भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। RBI ने 2025-26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा और कहा कि भारत वैश्विक अस्थिरता का सामना करने में सक्षम है।

RBI MPC: बैठक की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग

  • बैठक: 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक
  • नतीजों की घोषणा: 1 अक्टूबर, सुबह 10 बजे
  • RBI का पॉलिसी ऐलान उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स YouTube, X (Twitter) और Facebook पर लाइव स्ट्रीम होगा। यहां इसका लिंक दिया गया है।
  • https://www.youtube.com/channel/UCIfCOl43tunZVNYafeC4RQA
  • https://x.com/RBI
  • गवर्नर संजय मल्होत्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे शुरू होगी और इसे लाइव देखा जा सकता है।
  • आप RBI की घोषणाओं के बारे में पल-पल की जानकारी के लिए अपस्टॉक्स हिंदी पर भी बने रह सकते हैं।

क्या रेपो रेट में होगी कटौती?

फिलहाल रेपो रेट 5.50% है। फरवरी से जून तक RBI ने कुल 100 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की थी। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि RBI इस बार भी रेपो रेट स्थिर रखेगा। हालांकि, कुछ एनालिस्ट्स 25 bps की कटौती की संभावना भी जता रहे हैं।

SBI की रिपोर्ट कहती है कि सितंबर में 25 bps कटौती करना “RBI के लिए सबसे अच्छा विकल्प” होगा। इससे RBI को एक आगे की सोच रखने वाला केंद्रीय बैंक माना जाएगा। दूसरी तरफ, Bloomberg के सर्वे में शामिल 37 अर्थशास्त्रियों में से 11 का मानना है कि RBI रेपो रेट को बरकरार रखेगा। वहीं, बाकी का मानना है कि 25 bps की कटौती होगी।

अगला लेख