return to news
  1. RBI MPC Meeting Highlights: RBI ने रेपो रेट 0.50% घटाकर 5.5% किया, CRR भी 100bps कट

बिजनेस न्यूज़

RBI MPC Meeting Highlights: RBI ने रेपो रेट 0.50% घटाकर 5.5% किया, CRR भी 100bps कट

Upstox

4 min read | अपडेटेड June 06, 2025, 10:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

RBI Monetary Policy Report Highlights: भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 0.50% कटौती का ऐलान कर दिया गया है। अब यह 5.5% पर आ गया है। इसके बाद कर्जदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फरवरी और अप्रैल 2025 में हुई मॉनिटरी पॉलिसी बैठक के बाद भी रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया था।

RBI MPC Report: 6 सदस्यों की कमिटी की रिपोर्ट का ऐलान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा कर रहे हैं।

RBI MPC Report: 6 सदस्यों की कमिटी की रिपोर्ट का ऐलान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा कर रहे हैं।

RBI MPC Meeting Report Highlights: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की जून में बैठक के बाद रिव्यू और रेपो रेट जैसे अहम फैसलों पर हर अपडेट यहां-
10:40 a.m.: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपना स्टांस अकॉमोडेटिव से बदलकर न्यूट्रल कर दिया है।
10:38: a.m.: FDI (विदेशी प्रत्यक्ष निवेश) में गिरावट के बावजूद भारत आकर्षक गंतव्य बना हुआ है: RBI गवर्नर
10:35 a.m.: नकदी के ‘संतोषजनक’ स्तर पर होने से बैंक ग्राहकों को कम ब्याज दर का लाभ तेजी से दे सकेंगे: RBI गवर्नर
10:32 a.m.: फॉरेक्स रिजर्व $691.5 बिलियन, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त फंड एक्सटर्नल सेक्टर मजबूत: RBI गवर्नर
10:29 a.m.: कैश रिजर्व रेशियो 100 bps से घटाया, इसे बैंकों के पास ₹2.5 लाख करोड़ फंड रिलीज होंगे: RBI गवर्नर
10:27 a.m.: कोर इन्फ्लेशन काफी हद तक स्थिर है, अहम चीजों की कीमतें भविष्य में स्थिर रहने की उम्मीद: RBI गवर्नर
10:25 a.m.: FY 2024-25 में चालू खाते का घाटा (Current account deficit, CAD) कम रहा; 2025-26 में भी प्रबंधन के स्तर पर बना रहेगा: RBI गवर्नर
10:22 a.m.: अब MPC भविष्य की नीति तैयार करने के लिए आय के आंकड़ों और उभरते परिदृश्य का सावधानीपूर्वक आकलन करेगी: RBI गवर्नर
10:21 a.m.: भू-राजनीतिक तनाव और मौसम संबंधी अनिश्चितताएं बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं: RBI गवर्नर
10:20 a.m.: RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा: RBI गवर्नर
10:19 a.m.: काफी तेजी से रेपो दर में 1% की कटौती के बाद अब मौद्रिक नीति में वृद्धि को समर्थन देने के लिए सीमित गुंजाइश: RBI गवर्नर
10:17 a.m.: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान 4% से घटाकर 3.7% किया गया: RBI गवर्नर
10:15 a.m.: नीतिगत रेपो रेट में कटौती के बाद स्टैंडिंग डिपॉजिट फसिलिटी (Standing Deposit Facility, STF) रेट 5.25%, और मार्जिनल स्टैंडिंग फसिलिटी (Marginal Standing Facility, MSF) रेट और बैंक रेट 5.75% हो गया है।
10:12 a.m.: भारतीय अर्थव्यवस्था निवेशकों को निवेश के लिए अपार अवसर प्रदान करती है: RBI गवर्नर
10:11 a.m.: वैश्विक स्थिति नाजुक, विभिन्न देशों में आर्थिक परिदृश्य कमजोर बना हुआ है लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत: RBI गवर्नर
10:09 a.m.: भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का ऐलान कर दिया है। 0.50% घटाया गया रेपो रेट, 5.50% पर पहुंचा।
9:55 a.m.: कुछ ही देर में मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की जून बैठक के बाद लिए गए फैसलों और रिव्यू रिपोर्ट पेश करेंगे RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा।
9:40 a.m.: रेपो रेट इतना अहम क्यों? रिजर्व बैंक रेपो रेट का इस्तेमाल पैसे की सप्लाई को रेग्युलेट करने के लिए करता है ताकि अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति दर को नियंत्रित किया जा सके। रिजर्व बैंक रेपो रेट पर बैंकों को लोन देता है, इसलिए उसका असर बैंकों द्वारा ग्राहकों को दिए जाने वाले कर्ज की ब्याज दर पर पड़ता है।
9:17 a.m.: क्यों है रेपो रेट कट की उम्मीद? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने से पैदा व्यापार तनाव के बीच आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए RBI से रेपो रेट में ढील की आस लगाई जा रही है। इसके अलावा अप्रैल के महीने में मुद्रास्फीति दर में भी नरमी देखी गई थी।

RBI को सरकार ने मुद्रास्फीति 2% घट-बढ़ के साथ 4% पर (2-6% के बीच) बनाए रखने का दायित्व सौंपा है।

9:02 a.m.: क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि RBI इस बार भी रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की रिसर्च रिपोर्ट में 0.50 प्रतिशत की बड़ी कटौती की बात कही गई है।
8:54 a.m.: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे पेश करेंगे MPC रिपोर्ट। इसे RBI के X (पहले ट्विटर) हैंडल पर देखा जा सकता है। साथ ही रिपोर्ट का लाइव टेलिकास्ट RBI के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा।
8:49 a.m.: उम्मीद की जा रही है कि फरवरी और अप्रैल 2025 की तरह इस बार भी MPC रेपो रेट में कटौती का फैसला करेगी। दोनों बार 0.25% की कटौती की गई थी।
8:45 a.m.: MPC में RBI के तीन सदस्य और सरकार द्वारा नियुक्त तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं। RBI के सदस्य हैं: गवर्नर संजय मल्होत्रा, डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव और कार्यकारी निदेशक राजीव रंजन जबकि बाहरी सदस्य हैं: नयी दिल्ली स्थति औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी नागेश कुमार; अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य और दिल्ली स्थित दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के निदेशक प्रो. राम सिंह।
8:35 a.m.: MPC की रिव्यू रिपोर्ट भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा पेश करेंगे। इसमें वह भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और पूर्वानुमान समेत MPC के अहम फैसलों की जानकारी देंगे।
8:30 a.m.: 6 सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (Monetary Policy Committee) की जून में चली तीन दिनों की बैठक के फैसलों का ऐलान आज किया जाएगा।
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।