return to news
  1. Donald Trump की One Big Beautiful Bill को Congress की मंजूरी, इस बिल में क्या है और इसका क्या होगा असर?

बिजनेस न्यूज़

Donald Trump की One Big Beautiful Bill को Congress की मंजूरी, इस बिल में क्या है और इसका क्या होगा असर?

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 04, 2025, 10:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

कांग्रेस द्वारा पारित इस "One Big Beautiful Bill" पर ट्रंप द्वारा 4 जुलाई (अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस) को आधिकारिक रूप से साइन किया जाएगा। यह बिल ट्रंप की कट्टर नीतियों को आगे बढ़ाता है और प्रवास विरोधी (Anti-immigration) योजनाओं को अधिक फंड देता है।

Donald Trump

Donald Trump के नए बिल में इस बिल में लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर की टैक्स कटौती शामिल है।

One Big Beautiful Bill: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को एक बड़ी राजनीतिक जीत मिली है। कांग्रेस ने उनके दूसरे कार्यकाल की सबसे अहम टैक्स एंड स्पेडिंग बिल को पास कर दिया। कांग्रेस द्वारा पारित इस "वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट" पर ट्रंप द्वारा 4 जुलाई (अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस) को आधिकारिक रूप से साइन किया जाएगा। यह बिल ट्रंप की कट्टर नीतियों को आगे बढ़ाता है और प्रवास विरोधी (Anti-immigration) योजनाओं को अधिक फंड देता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दूसरी ओर, इस बिल की आलोचना भी हो रही है। इससे देश का कर्ज बढ़ने और गरीबों के लिए स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं कमजोर होने की आशंका है।

वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट में क्या है?

टैक्स में कटौती

इस बिल में लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर की टैक्स कटौती शामिल है, जिसमें चाइल्ड टैक्स क्रेडिट को 2,000 डॉलर से बढ़ाकर 2,200 डॉलर करने जैसे प्रोविजन शामिल हैं, लेकिन गरीब परिवारों को पूरा फायदा नहीं मिलेगा।

टिप्स, ओवरटाइम पे और ऑटो लोन पर अस्थायी टैक्स कटौती होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए, जिनकी सालाना आय $75,000 तक है, उन्हें $6,000 की छूट मिलेगी। यह Social Security पर टैक्स खत्म करने की दिशा में एक कदम है। SALT डिडक्शन कैप (राज्य और स्थानीय टैक्स पर छूट) को 5 साल के लिए $40,000 कर दिया गया है।

डिपोर्टेशन (निर्वासन) के लिए पैसे

इस बिल में ट्रंप की सीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा पहलों के लिए लगभग 350 बिलियन डॉलर आवंटित किया गया है। इसमें यू.एस.-मेक्सिको सीमा दीवार के लिए 46 बिलियन डॉलर और प्रवासी हिरासत केंद्रों में 100,000 बिस्तरों के लिए 45 बिलियन डॉलर शामिल है।

इसमें 10,000 नए ICE अधिकारियों को $10,000 साइनिंग बोनस के साथ नियुक्त करने, बॉर्डर पैट्रोल स्टाफिंग को बढ़ावा देने और सालाना 10 लाख लोगों को निर्वासित करने का लक्ष्य शामिल है।

Golden Dome और सेना के लिए खर्च

पेंटागन को जहाज निर्माण, हथियार प्रणाली और सैन्य कर्मियों के लिए सहायता के लिए धन मिलेगा। इसमें गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए "$25 बिलियन" और बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए "$1 बिलियन" भी शामिल है।

स्वास्थ्य योजना में कटौती

ग्रामीण अस्पतालों को $10 बिलियन प्रति वर्ष (5 साल तक) मिलेंगे यानी कुल $50 बिलियन दिया जाएगा। Medicaid के फंड में कटौती की योजना है। धीरे-धीरे 2032 तक प्रोवाइडर टैक्स 6% से घटाकर 3.5% किया जाएगा। एक नियम के तहत एक साल के लिए Planned Parenthood जैसे परिवार नियोजन केंद्रों को Medicaid पेमेंट नहीं मिलेगा अगर वे गर्भपात कराते हैं।

विपक्ष का विरोध

सदन में डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने इस बिल का विरोध करते हुए 8 घंटे से ज्यादा लंबी स्पीच दी। सुबह 4:53 बजे उन्होंने बोलना शुरू किया और “मैजिक मिनट” नियम का इस्तेमाल कर वोटिंग टालने की कोशिश की। उन्होंने Medicaid और SNAP जैसी योजनाओं पर निर्भर लोगों के पत्र पढ़े। हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने इसे समय की बर्बादी कहा।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख