return to news
  1. Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में 1 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में आए ₹10,000

बिजनेस न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में 1 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में आए ₹10,000

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 03, 2025, 17:09 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत इस तरह से अभी तक कुल 1 करोड़ महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। नीतीश कुमार ने आज एक कार्यक्रम में 25 लाख पात्र महिलाओं को 10,000-10,000 रुपये ट्रांसफर किए।

बिहार महिलाओं को सौगात

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को और मिला फायदा

बिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25,00,000 महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर किए। बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत इस तरह से अभी तक कुल 1 करोड़ महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। नीतीश कुमार ने आज एक कार्यक्रम में 25 लाख पात्र महिलाओं को 10,000-10,000 रुपये ट्रांसफर किए। एक करोड़वीं लाभार्थी श्रीमती अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर अपना अनुभव भी शेयर किया। नीतीश कुमार जी ने आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर किया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा, ‘नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था और उस दिन 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। यानि अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। आज एक करोड़वीं लाभार्थी श्रीमती अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना अनुभव साझा किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की।’

नीतीश कुमार बोले, ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रुपये की प्रारंभिक राशि दी जा रही है। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।’ उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी, वे आत्म निर्भर बनेंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख