return to news
  1. Maharashtra Budget Highlights: 50 लाख नौकरियां, लाडकी बहिन योजना को ₹36,000 Cr... बजट में क्या ऐलान?

बिजनेस न्यूज़

Maharashtra Budget Highlights: 50 लाख नौकरियां, लाडकी बहिन योजना को ₹36,000 Cr... बजट में क्या ऐलान?

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 10, 2025, 15:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Maharashtra Budget Highlights: बजट के पहले आए इकॉनमिक सर्वे के मुताबिक राज्य की प्रति व्यक्ति आमदनी पिछले वित्त वर्ष के ₹2,78,681 से बढ़कर FY25 में ₹3,09,340 पर पहुंच गई थी है।

वित्त मंत्री अजित पवार महाराष्ट्र बजट को कर रहे हैं पेश।

वित्त मंत्री अजित पवार महाराष्ट्र बजट को कर रहे हैं पेश।

Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार राज्य की विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने जा रहे हैं। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकारी खजाने से किसकी लॉटरी निकलेगी और किसे फिलहाल इंतजार करना होगा। खासकर बहुचर्चित लाडकी बहिन योजना की राशि को लेकर अटकलें लग रही हैं।
यहां जानें, महाराष्ट्र बजट 2025 से जुड़ी अहम हाइलाइट्स-
  • पवार ने अपने बजट भाषण में कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र को विकास केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और 2047 तक इसकी अर्थव्यवस्था 1.5 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की नई औद्योगिक नीति 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 50 लाख नौकरियों के सृजन पर केंद्रित होगी।

  • वधावन बंदरगाह होगा तैयार पवार ने बताया कि पालघर जिले में विकसित किया जा रहा वधावन बंदरगाह वर्ष 2030 तक चालू हो जाएगा। मुंबई के लिए तीसरा हवाई अड्डा वधावन बंदरगाह के पास बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक स्टेशन भी इस बंदरगाह के नजदीक बनेगा।
  • MMRDA महाराष्ट्र में ग्रोथ का हब बनेगा और इसके लिए हमने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में 7 बिजनेस सेंटर्स प्लान किए हैं: पवार
  • महाराष्ट्र देश के जीडीपी में 15.4% का योगदान देता है।

  • दावोस में महाराष्ट्र ने 56 देशों के साथ ₹15.72 लाख करोड़ के मूल्य के समझौते ज्ञापन पर साइन किया है जिससे 16 लाख नौकरियां पैदा होंगी: पवार
  • अजित पवार ने सदन को बताया है कि राज्य विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (Foreign Direct Investment, FDI) के मामले में देश में सबसे टॉप पर है।

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ सिंदे ने सदन को संबोधित किया है।

  • कुछ ही देर में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार बजट 2025 पेश करेंगे।

  • बजट के पहले सामने आए आर्थिक सर्वे के मुताबिक 2024-25 के अडवांस्ड एस्टिमेट के मुताबिक राज्य की अर्थव्यवस्था 7.3% में वृद्धि का अनुमान लगाया जा सकता है।

  • सर्वे के मुताबिक राज्य में प्रति व्यक्ति आमदनी 2023-24 में ₹2,78,681 से बढ़कर FY25 में ₹3,09,340 पर पहुंच गई है।

  • लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin Scheme) पिछले साल लॉन्च की गई थी जिसके तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने का प्रावधान था। राज्य में विधानसभा चुनावों के दौरान इसकी राशि को ₹2100 करने का वादा किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बजट में इससे जुड़ा ऐलान हो सकता है।
  • आर्थिक सर्वे के मुताबिक कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों के 8.7%, उद्योग के 4.9% और सर्विस सेक्टर के 7.8% से बढ़ा है।

  • राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) की बात करें तो 2023-24 के बीच यह ₹40,55,847 करोड़ रहा जबकि 2022-23 में यह ₹36,41,543 करोड़ था। रिवाइज्ड एस्टिमेट के मुताबिक FY25 में यह ₹45,31,518 रहा। 2023-24 में राज्य ने देश में टॉप भी किया है।

  • वहीं, बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने कहा है कि यह किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं समेत समाज के हर तबके का ध्यान रखेगा। वहीं, पार्टी के ही विधायक सुधीर मुनगंटीवार का कहना है कि चुनावी वादे सिर्फ एक साल में पूरे नहीं किए जा सकते और सरकार 5 साल के लिए आई है।

महाराष्ट्र बजट पर हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख