return to news
  1. LPG Price Today: 1 अक्टूबर की सुबह से ₹15.50 महंगी हुई खाना बनाने वाली LPG, यहां चेंक करें और क्या हुआ महंगा-सस्ता?

बिजनेस न्यूज़

LPG Price Today: 1 अक्टूबर की सुबह से ₹15.50 महंगी हुई खाना बनाने वाली LPG, यहां चेंक करें और क्या हुआ महंगा-सस्ता?

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 01, 2025, 08:22 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

त्योहारी सीजन की शुरुआत में तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। हवाई ईंधन (ATF) और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

lpg-price-today-atf-commercial

कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतें बढ़ीं

LPG Price Today: त्योहारी सीजन शुरू होते ही आम आदमी की जेब पर महंगाई का असर दिखने लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की दरें फिलहाल जस की तस रखी गई हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कमर्शियल LPG सिलिंडर हुआ महंगा

1 अक्टूबर 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में ₹15.50 की बढ़ोतरी की गई है। होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारी इस बढ़ोतरी से सीधे प्रभावित होंगे क्योंकि उनके लिए गैस सिलिंडर का इस्तेमाल रोजमर्रा के कामकाज में होता है। नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो सिलिंडर का दाम ₹1595.50, कोलकाता में ₹1700.50, मुंबई में ₹1547 और चेन्नई में ₹1754.50 हो गया है।

घरेलू सिलिंडर पर राहत

इस बार राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आम घरों के किचन का बजट फिलहाल प्रभावित नहीं होगा।

हवाई ईंधन के दाम बढ़े

एविएशन सेक्टर को भी झटका लगा है। ATF की कीमतों में ₹3,052.5 प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 29 सितंबर 2025 से ही लागू हो गई हैं। हवाई ईंधन महंगा होने का असर सीधा एयरलाइंस कंपनियों की लागत पर पड़ेगा और इसकी भरपाई यात्रियों से महंगे टिकटों के रूप में की जा सकती है।

बड़े शहरों में ATF की नई कीमतें

  • दिल्ली – ₹93,766.02 प्रति किलोलीटर
  • कोलकाता – ₹96,816.58 प्रति किलोलीटर
  • मुंबई – ₹87,714.39 प्रति किलोलीटर
  • चेन्नई – ₹97,302 प्रति किलोलीटर

त्योहारी सीजन में असर

त्योहारी सीजन की शुरुआत में ही इन दोनों ईंधनों के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से होटल और खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं, जबकि ATF महंगा होने से हवाई टिकटों की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख