return to news
  1. LPG Crisis: संकट के बीच LPG प्रोडक्शन में 25% की बढ़ोतरी, सरकार ने कहा- पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं

बिजनेस न्यूज़

LPG Crisis: संकट के बीच LPG प्रोडक्शन में 25% की बढ़ोतरी, सरकार ने कहा- पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 11, 2026, 18:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

LPG Shortage: पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने कंज्यूमर्स को भरोसा दिलाया कि सिलेंडर की पैनिक बुकिंग की कोई जरूरत नहीं है। आम तौर पर घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी का समय लगभग 2.5 दिन है।

LPG Gas

LPG Gas: सरकार ने बढ़ती कीमतों का असर कम करने के लिए भी कदम उठाए हैं।

LPG Crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर भारत समेत कई देशों पर दिख रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने आज मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट को देखते हुए एक इंटर-मिनिस्ट्रियल मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया। सरकार ने साफ किया है कि सप्लाई में रुकावट को मैनेज करने के लिए घरेलू LPG प्रोडक्शन में 25% की बढ़ोतरी की गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

"पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं"

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने कंज्यूमर्स को भरोसा दिलाया कि सिलेंडर की पैनिक बुकिंग की कोई जरूरत नहीं है। आम तौर पर घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी का समय लगभग 2.5 दिन है। फिलहाल मांग को संभालने के लिए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बीच का न्यूनतम अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है।

LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश

किसी भी तरह की कमी के जोखिम को कम करने के लिए सरकार ने देश की रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने का निर्देश दिया है। 8 मार्च को सरकार ने रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कंपनियों से कहा कि वे अपनी एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाएं।

इसमें C3 और C4 हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम जैसे प्रोपेन, प्रोपिलीन, ब्यूटेन और ब्यूटीन को एलपीजी पूल में जोड़ा जाएगा। इसके बाद यह गैस तीन सरकारी तेल कंपनियों को दी जाएगी ताकि घरेलू सप्लाई बनी रहे। इन कदमों की वजह से देश में एलपीजी उत्पादन 25% तक बढ़ गया है।

सरकार ने किए बढ़ती कीमतों पर भी लगाम लगाने के उपाय

सरकार ने बढ़ती कीमतों का असर कम करने के लिए भी कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा सरकार खुद वहन कर रही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कीमत अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई है।

अभी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जिसमें हाल ही में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय के अनुसार अगर सरकार दखल न देती, तो बाजार के हिसाब से सिलेंडर की कीमत इससे काफी ज्यादा हो सकती थी।

सरकार ने उठाए कई जरूरी कदम

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी Sujata Sharma ने बताया कि सरकार ने एलपीजी और कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग 60% हिस्सा आयात करता है, और इसमें से करीब 90% सप्लाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर आती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख