बिजनेस न्यूज़
2 min read | अपडेटेड March 05, 2025, 16:33 IST
सारांश
Billionaries in India: ग्लोबल रियल एस्टेट अडवाइजरी कंपनी Knight Frank के मुताबिक भारत में $1 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले लोगों की संख्या में 6% का इजाफा हुआ है। भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 950 अरब डॉलर आंकी गई है, जो अमेरिका (5,700 अरब डॉलर) और चीन (1,340 अरब डॉलर) के बाद वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है।
भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 950 अरब डॉलर आंकी गई है।
भारत में साल-दर-साल बेहद अमीर लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में एक साल के अंदर 1 करोड़ डालर से ज्यादा की संपत्ति वाले लोगों की संख्या में 5 हजार का इजाफा हुई है। यह डेटा ग्लोबल रियल एस्टेट अडवाइजरी कंपनी नाइट फ्रैंक की एक एक रिपोर्ट में सामने आया है।
नाइट फ्रैंक ने बुधवार को अपनी ‘द वेल्थ रिपोर्ट-2025’ लॉन्च की। इस रिपोर्ट में नाइट फ्रैंक ने कहा है कि एक करोड़ डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वाले उच्च नेटवर्थ (High networth) भारतीयों की संख्या में 6% का इजाफा हुआ है। यह 80,686 से बढ़कर 85,698 हो गई।
अडवाइजरी कंपनी ने कहा कि 2028 तक यह संख्या बढ़कर 93,753 पर पहुंचने की उम्मीद है। इससे पता चलता है कि भारत में अमीरों की संख्या बढ़ रही है।
उच्च नेटवर्थ वाले लोगों की बढ़ती संख्या देश की मजबूत शॉर्ट टर्म इकॉनमिक ग्रोथ, बढ़ते निवेश अवसरों और विकसित हो रहे लग्जरी बाजार को दर्शाती है। यह भारत को वैश्विक धन सृजन में एक प्रमुख देश के रूप में स्थापित करती है।
भारत में अरबपतियों की आबादी में भी 2024 में सालाना आधार पर मजबूत वृद्धि हुई है। परामर्श कंपनी ने कहा, ‘भारत में अब 191 अरबपति हैं। इनमें से 26 पिछले साल ही इस श्रेणी में शामिल हुए हैं। जबकि 2019 में यह संख्या सिर्फ सात थी।’
भारतीय अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति 950 अरब डॉलर आंकी गई है, जो अमेरिका (5,700 अरब डॉलर) और चीन (1,340 अरब डॉलर) के बाद वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है।
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘भारत में बढ़ती संपत्ति इसकी आर्थिक मजबूती और दीर्घकालीन वृद्धि क्षमता को दर्शाती है। देश में बढ़ती उद्यमशीलता, वैश्विक एकीकरण और उभरते उद्योगों के साथ उच्च नेटवर्थ मूल्य वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।’
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख