return to news
  1. GST काउंसिल की 55वीं बैठक पर चर्चा तेज, बीमा प्रीमियम, कपड़े-जूते... किसके टैक्स रेट बदलेंगे?

बिजनेस न्यूज़

GST काउंसिल की 55वीं बैठक पर चर्चा तेज, बीमा प्रीमियम, कपड़े-जूते... किसके टैक्स रेट बदलेंगे?

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 20, 2024, 16:36 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

GST Council जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर टैक्स रेट कम करने, महंगी कलाई घड़ियों, जूतों और कपड़ों पर टैक्स रेट बढ़ाने और अहितकर वस्तुओं (Sin goods) के लिए अलग से 35% टैक्स लगाने पर विचार कर सकती है।

मंत्रियों के समूह ने दिया था टैक्स रेट फेरबदल का प्रस्ताव

मंत्रियों के समूह ने दिया था टैक्स रेट फेरबदल का प्रस्ताव

वस्तु और सेवा कर (Goods & Services Tax) काउंसिल शनिवार को बैठक करने जा रही है। इस दौरान कई चीजों और सेवाओं के टैक्स में फेरबदल की उम्मीद की जा रही है। टैक्स दरों में फेरबदल के लिए काउंसिल के पास प्रस्ताव जा चुके हैं और सबकी निगाहें अब उसके फैसले पर टिकी हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल की 55वीं बैठक में करीब 148 वस्तुओं में टैक्स रेट के फेरबदल पर चर्चा होने की संभावना है।

माना जा रहा है कि काउंसिल जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर टैक्स रेट कम करने, महंगी कलाई घड़ियों, जूतों और कपड़ों पर टैक्स रेट बढ़ाने और अहितकर वस्तुओं (Sin goods) के लिए अलग से 35% टैक्स लगाने पर विचार कर सकती है।

एक नजर डालते हैं उन चीजों और सेवाओं पर जिनके टैक्स में फेरबदल पर चर्चा हो सकती है-
-एविएशन इंडस्ट्री की ऑपरेशनल कॉस्ट में शामिल एविएशन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) को GST के दायरे में लाने पर विचार किया जाएगा।
-फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म, जैसे Swiggy और Zomato पर GST दर को 18 % (इनपुट टैक्स क्रेडिट के साथ) से घटाकर 5% (ITC के बिना) करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।
-इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ छोटे पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर मौजूदा 12% से 18% तक की दर बढ़ाने का प्रस्ताव फिटमेंट कमेटी ने रखा है।
-टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के लिए भुगतान किए जाने वाले और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा ‘कवर’ के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम को भी टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव।

वरिष्ठ नागरिकों के अलावा दूसरे व्यक्तियों के ₹5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर GST से छूट देने का भी प्रस्ताव।

-कपड़ों पर टैक्स रेट को तर्कसंगत बनाने के लिए ₹1,500 तक की लागत वाले रेडीमेड कपड़ों पर 5% GST जबकि ₹1500 से ₹10,000 तक की लागत वाले कपड़ों पर 18% GST का प्रस्ताव है। वहीं ₹10,000 से ज्यादा कीमत वाले परिधानों पर 28% का प्रस्ताव।
-ऐसे जूते जिनकी कीमत ₹15,000/ जोड़ी से ज्यादा है, उनपर GST की दर 18% से बढ़ाकर 28% करना।
-ऐसी कलाई घड़ियां जिनकी कीमत ₹25,000 से ज्यादा है, उन पर GST दर 18% से बढ़ाकर 28% करना।

कंपनसेशन सेस पर हो सकता है फैसला

GST कंपनसेशन सेस पर मंत्रियों के समूह (GoM) को अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए जून 2025 तक छह महीने का विस्तार मिलने की संभावना है। कंपनसेशन सेस सिस्टम मार्च 2026 में खत्म हो जाएगा और GST काउंसिल ने सेस पर आगे का फैसला करने के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में मंत्रियों की एक समिति का गठन किया है।

क्या है कंपनसेशन सेस

GST व्यवस्था में, अहितकर वस्तुओं (Sin goods) पर 28% टैक्स के अलावा अलग-अलग दरों पर कंपनसेशन सेस लगाया जाता है। सेस से आई कमाई का इस्तेमाल GST की वजह से राज्यों के राजस्व को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किया गया था। इसे GST लागू होने के बाद 5 साल या जून 2022 तक के लिए बनाया गया था।

(इनपुट: भाषा)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख