return to news
  1. IREDA का FY26 में रेवेन्यू ₹8200 करोड़ पर पहुंचाने का लक्ष्य, कंपनी ने बताया पूरा प्लान

बिजनेस न्यूज़

IREDA का FY26 में रेवेन्यू ₹8200 करोड़ पर पहुंचाने का लक्ष्य, कंपनी ने बताया पूरा प्लान

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 25, 2025, 18:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IREDA: समझौता ज्ञापन के तहत भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8200 करोड़ रुपये की परिचालन आय का लक्ष्य तय किया है। इरेडा ने वित्त वर्ष 2024-25 में 6743.32 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की थी जो उसके तय लक्ष्य 5957 करोड़ रुपये से अधिक है।

IREDA

IREDA: इरेडा ने वित्त वर्ष 2024-25 में 6743.32 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की थी।

पब्लिक सेक्टर की कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अपने रेवेन्यू को 8200 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का इरादा रेवेन्यू में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोतरी करना है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की परिचालन आय 6743.32 करोड़ रुपये रही थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IREDA ने सोमवार को मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी (MNRE) के साथ एक परफॉर्मेंस-बेस्ड MoU पर साइन किया। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रणनीतिक लक्ष्यों की रूपरेखा दी गई है। MNRE और इरेडा के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में MNRE सचिव संतोष कुमार सारंगी और इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन के तहत भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8200 करोड़ रुपये की परिचालन आय का लक्ष्य तय किया है। इरेडा ने वित्त वर्ष 2024-25 में 6743.32 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की थी जो उसके तय लक्ष्य 5957 करोड़ रुपये से अधिक है।

समझौता ज्ञापन में अन्य लक्ष्यों के अलावा प्रमुख प्रदर्शन मापदंड जैसे निवल मूल्य पर प्रतिफल, नियोजित पूंजी पर प्रतिफल, कुल ऋणों के लिए गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) और परिसंपत्ति कारोबार अनुपात भी शामिल हैं। कंपनी की वृद्धि की गति पर भरोसा जताते हुए दास ने कहा, ‘‘ इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद के साथ, हम उत्कृष्टता के अपने ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख