return to news
  1. होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका को लेना चाहिए टोल, ईरान को फिर से चेताया, क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप

बिजनेस न्यूज़

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका को लेना चाहिए टोल, ईरान को फिर से चेताया, क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 08:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में काफी बातें कही जा रही हैं। ईरान शॉर्ट-टर्म सीजफायर के बदले इस जंग का लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन चाहता है। वहीं अमेरिका लगातार होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर ईरान पर दबाव बना रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप

ईरान को फिर से डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया

वेस्ट एशिया टेंशन फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक सीजफायर नहीं हो पाया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान को चेतावनी दी है और कहा कि उन्होंने सात दिन का एक्सटेंशन मांगा था, हमने 10 दिन का दिया, अब उनके पास केवल कल तक का समय बचा है। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में काफी बातें कही जा रही हैं। ईरान शॉर्ट-टर्म सीजफायर के बदले इस जंग का लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन चाहता है। वहीं अमेरिका लगातार होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर ईरान पर दबाव बना रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘...यह एक नाजुक दौर है... उन्होंने सात दिन का एक्सटेंशन मांगा था; मैंने उन्हें 10 दिन का समय दिया। उनके पास कल तक का समय है। अब देखते हैं क्या होता है... इससे बहुत से लोग प्रभावित हैं। हम उन्हें कल सुबह 8 बजे (पूर्वी समय) तक का समय दे रहे हैं। उसके बाद, उनके पास न तो पुल होंगे, न ही पावर प्लांट्स। वे पाषाण युग में चले जाएंगे।’ ट्रंप ने साथ ही कहा, ‘मुझे लगता है कि वे सद्भावना से बातचीत कर रहे हैं।’

'होर्मुज स्ट्रेट पर टोल हमें लेना चाहिए'

ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कहा, ‘मैं ईरान को होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने देने की बजाय अमेरिका द्वारा इसे पार करने पर टोल लगाने को प्राथमिकता दूंगा, जब हम (युद्ध के) विजेता हैं तो हमें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए?’ इसके अलावा अमेरिकी ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर जमकर हमला बोला है और गठबंधन और दक्षिण कोरिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य मित्र देशों पर ईरान युद्ध में अमेरिका की मदद न करने का आरोप लगाया है। व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप की ये टिप्पणियां नाटो महासचिव मार्क रुट्टे की वॉशिंगटन यात्रा से कुछ दिन पहले आईं, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

'नाटो' पर जमकर बरसे ट्रंप

ट्रंप ने नाटो को ‘कागजी शेर’ करार दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध ने नाटो पर एक ऐसा निशान छोड़ा है ‘जो मेरे मन से कभी नहीं मिटेगा।’ वहीं अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, ‘...ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले दिन के बाद से आज सबसे अधिक हमले होंगे, कल तो आज से भी अधिक हमले होंगे...’

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख