return to news
  1. IND-USA Trade Talks: अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर विदेश मंत्रालय ने दिए लेटेस्ट अपडेट्स, कब होगा समझौता?

बिजनेस न्यूज़

IND-USA Trade Talks: अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर विदेश मंत्रालय ने दिए लेटेस्ट अपडेट्स, कब होगा समझौता?

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 18, 2025, 07:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत समयसीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा जब उसे पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया जाएगा और राष्ट्रीय हित में होगा।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता जारी है, विदेश मंत्रालय ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के पेंडिंग मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत जारी है। यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका, भारत के साथ व्यापार समझौते के ‘बहुत करीब’ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘बातचीत जारी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के संपर्क में हैं। वे मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।’

भारत और अमेरिका मुख्य रूप से टैरिफ को 20% से कम रखने के लिए व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप ने बुधवार को कहा, ‘हम भारत के साथ एक समझौते के बहुत करीब हैं...।’ उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौता अमेरिकी कंपनियों को अमेरिका और इंडोनेशिया के बीच व्यापार समझौते के अनुरूप भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच प्रदान कर सकता है।

‘भारत नहीं करेगा कोई जल्दबाजी’

अमेरिका पहले ही कई देशों को पत्र भेजकर जवाबी टैरिफ दरों की जानकारी दे चुका है। यह 1 अगस्त से लागू होगा। भारत को उम्मीद है कि वह जवाबी शुल्क से बचने के लिए अमेरिका के साथ समझौता कर पाएगा। भारत ने यह भी संकेत दिया है कि वह जल्दबाजी में व्यापार समझौते में शामिल नहीं होगा।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत समयसीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा जब उसे पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया जाएगा और राष्ट्रीय हित में होगा।

यूरोपीयन संघ से फ्री ट्रेड डील को लेकर बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही

प्रस्तावित व्यापार समझौते पर एक और दौर की वार्ता के लिए भारतीय वाणिज्य मंत्रालय का एक दल अमेरिका में है। जायसवाल ने यूरोपीय संघ के साथ बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत के बारे में कहा कि वार्ता ‘बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछला दौर, यानी 12वां दौर 7 से 11 जुलाई तक ब्रसेल्स में हुआ था। और अगले दौर की बातचीत सितंबर में नई दिल्ली में होने वाली है।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘यह (बातचीत) अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है...।’

भाषा इनपुट के साथ
मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।