return to news
  1. IND-US Trade Talks: इंडोनेशिया जैसी डील इंडिया के साथ भी... ट्रंप की बातों का क्या है मतलब?

बिजनेस न्यूज़

IND-US Trade Talks: इंडोनेशिया जैसी डील इंडिया के साथ भी... ट्रंप की बातों का क्या है मतलब?

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 16, 2025, 07:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

USA-India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड वार्ता चल रही है, लेकिन अभी तक यह किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है। इंडोनेशिया के साथ ट्रेड डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बातों ने इशारा किया है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील किस तरह की हो सकती है।

India_USA_Trade-Talks_Webp.webp

India_USA_Trade-Talks_Webp.webp

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के ऐलान का इंतजार इन दोनों देशों के साथ दुनिया के कुछ और देशों को भी है। अमेरिका-भारत ट्रेड डील का असर वर्ल्ड इकॉनमी पर भी पड़ सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ होने वाली ट्रेड डील को लेकर कुछ बातें कही हैं, जो इशारा करती हैं कि अमेरिका का रुख इस ट्रेड डील को लेकर ज्यादा नरम तो नहीं होगा। ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को कहा कि उन्होंने इंडोनेशिया के साथ एक डील की है, जिसके तहत अमेरिका को इंडोनेशिया तक फुल एक्सेस (पूरी पहुंच) होगा। उन्होंने आगे दावा किया कि भारत भी इसी दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि इंडोनेशिया, अमेरिका को अपने निर्यात पर 19% की कम टैरिफ रेट का भुगतान करेगा, जबकि अमेरिका से आने वाले प्रोडक्ट्स पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा, जिससे अमेरिका को इंडोनेशिया में हर चीज तक फुल एक्सेस मिल जाएगा।

इंडोनेशिया जैसी डील भारत के साथ भी?

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के बीच, ट्रंप ने दावा किया कि भारत इंडोनेशिया के साथ उसी दिशा में काम कर रहा है। ट्रंप ने कहा, ‘हमने इंडोनेशिया के साथ एक डील की है। मैंने उनके राष्ट्रपति से बात की... और हमने डील कर ली। हमें इंडोनेशिया तक, हर चीज तक पूरी पहुंच है। जैसा कि आप जानते हैं, इंडोनेशिया तांबे के मामले में बहुत मजबूत है, लेकिन हमें हर चीज तक पूरी पहुंच है। वे 19% टैरिफ देंगे और हम कोई टैरिफ नहीं देंगे। वे हमें इंडोनेशिया में एक्सेस दे रहे हैं, जो हमें पहले कभी नहीं मिला। शायद यही इस डील का सबसे बड़ा हिस्सा है... भारत भी उसी दिशा में काम कर रहा है। हमें भारत तक पहुंच मिलेगी।’

अमेरिका से ट्रेड डील पर क्या बोले थे पीयूष गोयल?

उन्होंने आगे कहा, ‘आपको समझना होगा कि इनमें से किसी भी देश तक हमारी पहुंच नहीं थी। हमारे लोग वहां नहीं जा सकते थे, और अब टैरिफ के जरिए हम जो कर रहे हैं, उसकी वजह से हमें वहां एक्सेस मिल रहा है।’ उनका यह दावा भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत-अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर ‘राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए’ बातचीत कर रहा है। गोयल ने इस महीने की शुरुआत में पत्रकारों से कहा था, ‘भारत समय सीमा के तहत बातचीत नहीं करता, हम राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए बातचीत करते हैं। दुनिया भर में हमारे सभी कार्यों में राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।’ अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील 1 अगस्त से पहले होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच ट्रेड वार्ता के कई दौर चल चुके हैं।

मार्केट में हलचल?
स्मार्ट टूल्स के साथ आगे बढ़ें
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।