बिजनेस न्यूज़
1 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 16:48 IST
सारांश
सरकारी आंकड़े के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर, 2024 की तिमाही में 6.2% बढ़ी जबकि एक साल पहले के इसी पीरियड में वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत थी। भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू फाइनेंशियल ईयर में 6.5% रहने का अनुमान है जबकि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में यह 9.2% थी।
भारतीय अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर, 2024 की तिमाही में 6.2% बढ़ी
फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दिसंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े अब सामने आ गए हैं। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) में इंडियन इकॉनमी 6.2% की दर से बढ़ी। ग्रोथ रेट एसबीआई रिसर्च के पूर्वानुमान 6.2%-6.3% के लोअर रेंज से मेल खाता है। 2024 की जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रोथ रेट कम होकर 5.6% हो गई थी।
नैशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (एनएसओ) द्वारा बुधवार को जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में भारत की इकॉनमी 6.5% बढ़ने का अनुमान है। पूर्वानुमान पिछले फाइनेंशियल ईयर में दर्ज किए गए 9.2% विस्तार से मंदी का संकेत देता है, जो 2021-22 के महामारी के बाद के उछाल को छोड़कर 12 सालों में सबसे अधिक था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख