return to news
  1. GST Collections: मार्च में 8.8% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, पिछले 10 महीनों में सबसे अधिक रहा आंकड़ा

बिजनेस न्यूज़

GST Collections: मार्च में 8.8% बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, पिछले 10 महीनों में सबसे अधिक रहा आंकड़ा

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 01, 2026, 12:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

GST Collections: आंकड़ों के अनुसार घरेलू रेवेन्यू 5.9 फीसदी बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जबकि आयात से प्राप्त रेवेन्यू 17.8 फीसदी बढ़कर 53,861 करोड़ रुपये रहा। मार्च के दौरान ‘रिफंड’ जारी करने की राशि 13.8 प्रतिशत बढ़कर 22,074 करोड़ रुपये हो गई।

GST collection

GST collection: मार्च 2025 में सकल जीएसटी कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपये था।

GST Collections: भारत सरकार का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन मार्च महीने में 8.8 फीसदी बढ़ गया है। इस अवधि में सरकार के खजाने में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक आए हैं। यह आंकड़ा पिछले 10 महीनों में सबसे अधिक है। सरकार ने ये आंकड़े आज बुधवार को जारी किए। GST कलेक्शन में यह बढ़ोतरी घरेलू बिक्री एवं आयात बढ़ने के कारण हुई। इसके पहले मार्च 2025 में सकल जीएसटी कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपये था। वहीं पिछले महीने यानी फरवरी में कलेक्शन 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे टैक्स कलेक्शन के आंकड़े

आंकड़ों के अनुसार घरेलू रेवेन्यू 5.9 फीसदी बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जबकि आयात से प्राप्त रेवेन्यू 17.8 फीसदी बढ़कर 53,861 करोड़ रुपये रहा। आंकड़ों के मुताबिक मार्च के दौरान ‘रिफंड’ जारी करने की राशि 13.8 प्रतिशत बढ़कर 22,074 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2025-26 में सकल GST रेवेन्यू 8.3 फीसदी बढ़ा

रिफंड एडजस्ट करने के बाद शुद्ध जीएसटी रेवेन्यू करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी है। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में सकल जीएसटी रेवेन्यू 8.3 फीसदी बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। रिफंड एडजस्ट करने के बाद शुद्ध रेवेन्यू 7.1 फीसदी बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपये रहा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख